विज्ञापन

मेकअप के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, स्किन पर पड़ सकता है बुरा असर, जान लें जरूरी टिप्स

स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मेकअप हटाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. दरअसल, छोटी सी गलती भी धीरे-धीरे त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है.

मेकअप के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, स्किन पर पड़ सकता है बुरा असर, जान लें जरूरी टिप्स
मेकअप हटाते समय इन बातों का रखें ध्यान
Photo Credit: NDTV

ऑफिस या किसी पार्टी में शामिल होना हो या किसी खास मौके पर तैयार होना हो, मेकअप से चेहरा ज्यादा निखरा हुआ नजर आता है. लेकिन जितना जरूरी मेकअप करना है, उतना ही जरूरी उसे सही तरीके से हटाना भी है. कई लोग घंटों मेकअप लगाए रखते हैं और रात में थकान के कारण बिना हटाए ही सो जाते हैं. यही छोटी सी गलती धीरे-धीरे त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. 

मेकअप के बाद सही स्किनकेयर अपनाना जरूरी

त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, मेकअप को सही तरीके से साफ न करना परेशानी पैदा कर सकता है. चेहरे पर लंबे समय तक मेकअप, धूल, प्रदूषण और पसीना जमा रहने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं. इससे मुंहासे, त्वचा का रूखापन, जलन, लालिमा और बेजान त्वचा जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. इसलिए मेकअप के बाद एक सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है.

क्लीनिंग से करें मेकअप हटाने की शुरुआत

मेकअप हटाने की शुरुआत सही क्लीनिंग से होनी चाहिए. खासतौर पर वाटरप्रूफ मस्कारा, लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक और फुल कवरेज फाउंडेशन को केवल फेसवॉश से हटाना काफी नहीं होता. ऐसे प्रोडक्ट्स को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर या ऑयल बेस्ड क्लेंजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. चेहरे को जोर-जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा पर खिंचाव और जलन हो सकती है.

आंखों के लिए जरूरी टिप्स

आंखों के मेकअप को हटाते समय ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है. कॉटन पैड पर मेकअप रिमूवर लगाकर कुछ सेकंड आंखों पर रखें और फिर हल्के हाथों से साफ करें. इससे आई मेकअप आसानी से निकल जाता है और आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचता.

डबल क्लीजिंग

मेकअप हटाने के बाद डबल क्लीजिंग त्वचा को ज्यादा अच्छी तरह साफ करने में मदद करती है. इसमें पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर से मेकअप और गंदगी हटाई जाती है. इसके बाद पानी वाले फेस क्लींजर से त्वचा को साफ किया जाता है. इससे मेकअप के बचे हुए कण और अतिरिक्त तेल भी निकल जाते हैं.

टोनर का करें इस्तेमाल

क्लीजिंग के बाद त्वचा को संतुलित रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल किया जाता है. टोनर त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे आराम देने में मदद करता है. हालांकि हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए त्वचा के प्रकार के हिसाब से टोनर चुनना चाहिए. हायलूरोनिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जबकि एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा को शांत और मुलायम बनाए रखने में सहायक होते हैं.

मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा मॉइस्चराइजर है. कई लोग सोचते हैं कि ऑयली त्वचा पर मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है. ऑयली स्किन के लिए हल्के जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं ड्राई स्किन वालों को ज्यादा हाइड्रेटिंग और क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है. मॉइस्चराइजर त्वचा की सुरक्षा परत को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.

IANS की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर चाहिए नेचुरल ग्लो? लगाएं ये आसान होममेड फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा

यह भी पढ़ें: बिना हीट के बालों को Straight कैसे करें? इन ट्रि्क्स से नहीं पड़ेगी Salon जाने की जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makeup Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com