विज्ञापन

बिना हीट के बालों को Straight कैसे करें? इन ट्रि्क्स से नहीं पड़ेगी Salon जाने की जरूरत

अगर आपके बाल पतले या हल्के वेवी हैं, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर बिना हीटिंग टूल्स के भी आप इन्हें स्ट्रेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

बिना हीट के बालों को Straight कैसे करें? इन ट्रि्क्स से नहीं पड़ेगी Salon जाने की जरूरत
बालों को Straight करने के तरीके
(Photo Credit: Freepik)

स्ट्रेट, सिल्की और शाइनी बाल हर किसी को पसंद होते हैं. इसके लिए कई लोग स्ट्रेटनर या ब्लो-ड्रायर जैसे हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन रोज-रोज हीट देने से बालों की नमी कम हो सकती है. इससे बाल ड्राई, रफ और डैमेज दिखने लगते हैं. ऐसे में अगर आपको भी स्ट्रेट बाल पसंद हैं, लेकिन आप हीटिंग टूल्स यूज करने से बचना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप बिना बालों को नुकसान पहुंचाएं स्ट्रेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

कोल्ड एयर से करें ब्लो ड्राई 

आजकल मार्किट में कोल्ड एयर वाले ब्लो-ड्रायर टूल्स भी आने लगे हैं. आप बालों को स्ट्रेट करने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. ठंडी हवा बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती है. पहले बालों को करीब 75 प्रतिशत तक अपने आप सूखने दें. इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. अब ड्रायर को कूल सेटिंग पर चलाएं और जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक ठंडी हवा दें. ड्रायर को बालों से करीब 6 इंच दूर रखें लेकिन एक जगह रोककर न रखें. शाइन के लिए आप थोड़ा स्मूदिंग सीरम या लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

रात में बालों को रैप करें

बालों को बिना हीट सीधा करने का एक और आसान तरीका है हेयर रैपिंग. इसके लिए बालों को कंघी से अच्छी तरह सुलझा लें. इसके बाद एक साइड के बाल लेकर सिर के दूसरी तरफ ले जाकर पिन लगा दें. इसी तरह बाकी बालों को भी सिर के चारों तरफ लपेटकर पिन से सुरक्षित कर लें. इसके बाद सिर पर सैटिन का स्कार्फ या हेयर टर्बन बांधकर सो जाएं. सुबह पिन हटाकर बालों को कंघी करें. इससे बाल काफी स्मूद और सीधे दिख सकते हैं.

रोलर्स का करें इस्तेमाल

प्लास्टिक रोलर्स भी बालों को बिना हीट के सेट करने में मदद कर सकते हैं. बालों को हल्का गीला करके छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. अब, हर हिस्से को बड़े रोलर में लपेटें और सो जाएं. इस तरीके से बाल पूरी तरह तो स्ट्रेट नहीं होंगे, लेकिन उनमें हल्की वॉल्यूम आ जाती है, साथ ही बाल ज्यादा मैनेजेबल लग सकते हैं. 

स्ट्रेट बालों वाले प्रोडक्ट चुनें

बाजार में कई ऐसे शैंपू, कंडीशनर, लीव-इन कंडीशनर और सीरम मिलते हैं जो बालों को ज्यादा स्मूद बनाने के लिए बनाए जाते हैं. स्मूदिंग सीरम या केराटिन वाले स्प्रे बालों की ऊपरी सतह को कोट करते हैं. इससे भी बाल स्ट्रेट और स्मूद दिखते हैं. 

हेयर मास्क भी दिखा सकते हैं असर 

इन सब से अलग आप डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगा सकते हैं या अंडा, शहद, एवोकाडो जैसी चीजों से बने हेयर मास्क भी बनाकर लगा सकते हैं. ये सभी चीजें बालों को कंडीशन करने में मदद करती हैं, जिससे भी बाल स्ट्रेट और शाइनी दिख सकते हैं. 

इन तरीकों से कर्ली या मोटे बालों को सीधा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आपके बाल पतले या हल्के वेवी हैं, तो ये तरीके असर दिखा सकते हैं. ऐसे में आप भी इन्हें ट्राई कर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- बालों में प्याज का रस लगाने से क्या होता है? जानें कितनी देर लगाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haircare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com