Fitness Secret Of Ravi Kishan : भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर और सांसद रवि किशन 57 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह रेग्युलर एक्सरसाइज, बैलेंस्ड डाइट और पॉजिटिव सोच को अपनी फिटनेस का सबसे बड़ा राज मानते हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डेली फिटनेस रूटीन, डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई हैं. रवि किशन का कहना है कि अच्छी सेहत किसी शॉर्टकट से नहीं, बल्कि रोज की डिसिप्लिन्ड आदतों से मिलती है. उनका मानना है कि शरीर का ख्याल रखना और रेग्युलर एक्सरसाइज करना हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए.
रोज करते हैं 200 पुश-अप्स, ताई ची भी बनी दिनचर्या का हिस्सा
रेड इंक को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा कि वह हर दिन एक्सरसाइज करते हैं और पॉजिटिव सोच बनाए रखते हैं. उन्होंने कहा, "कसरत रोज करें, पॉजिटिव रोज रहें, रोज दौड़ें और हो सके तो अपने शरीर से प्यार करें." उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के लिए आने से पहले भी वह 200 पुश-अप्स लगा चुके थे. इसके अलावा इन दिनों उन्होंने ताई ची (Tai Chi) भी अपनी एक्सरसाइज में शामिल कर ली है. ताई ची चीन की मार्शल आर्ट है, जिसे धीमी और कंट्रोल्ड एक्टिविटीज के जरिए शरीर का बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और मानसिक शांति बढ़ाने के लिए जाना जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार ताई ची को "मेडिटेशन इन मोशन" भी कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर और मन दोनों को बेहतर रखने में मदद करती है.

शाकाहारी डाइट और कोकोनट मिल्क है फिटनेस का राज
रवि किशन ने बताया कि वह पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी हैं और अपनी सभी पोषण संबंधी जरूरतें शाकाहारी भोजन से पूरी करते हैं. उनका कहना है कि प्रोटीन पाने के लिए अंडा या मीट खाना जरूरी नहीं है. उन्होंने अपनी डाइट में कच्ची सब्जियों और पौष्टिक शाकाहारी फूड आइटम्स को खास जगह दी है. एक्टर ने कहा कि उन्होंने अब सामान्य दूध पीना छोड़ दिया है. पहले वह दूध पीते थे, लेकिन अब उसकी जगह कोकोनट मिल्क पीते हैं. रवि किशन के अनुसार वह एक नारियल को पीसकर उससे एक गिलास दूध तैयार करते हैं.
फिटनेस के साथ पॉजिटिव सोच भी जरूरी
रवि किशन का मानना है कि केवल एक्सरसाइज या डाइट ही काफी नहीं है, बल्कि मेंटली पॉजिटिव रहना भी उतना ही जरूरी है. उनका कहना है कि शरीर की देखभाल, रेग्युलर एक्सरसाइज, बैलेंस्ड डाइट और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल लंबे समय तक हेल्दी और एनर्जेटिक बने रहने का सबसे अच्छा तरीका है. 57 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस इस बात का उदाहरण है कि सही आदतें अपनाकर किसी भी उम्र में खुद को स्वस्थ और एक्टिव रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Sawan 2026: गमले में भोले बाबा का शिवलिंग सजाने के लिए 6 चीजें ले आइए, मिनटों में तैयार होगा मिनी गार्डन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं