Hariyali Teej FacePack: हिन्दू धर्म में हरियाली तीज का पर्व बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल ये पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और सोलह शृंगार के साथ तैयार होती हैं. अगर इस मौके पर आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर होममेड फेस पैक बनाकर और इस्तेमाल कर त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं. इससे स्किन को पोषण मिलेगा, साथ में डलनेस दूर होगी और चेहरा निखर जाएगा.
फेसपैक के लिए जरूरी सामग्री
- जिलेटिन पाउडर
- कॉफी पाउडर
- चावल पाउडर
- दूध
कैसे बनाएं फेसपैक?
इस फेसपैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप एक कटोरी में 1 बड़े चम्मच जिलेटिन पाउडर और 1 छोटे चम्मच कॉफी पाउडर में 2-3 बड़े चम्मच दूध के मिलाएं. फिर इस पूरे मिक्सचर को माइक्रोवेव करें. इसके बाद थोड़ा गर्म और गाढ़ा हो जाने के बाद इसमें 1/2 छोटा चम्मच चावल पाउडर मिलाएं. इस पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. अब आपका फेसपैक पूरी तरह तैयार है.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस फेस पैक को लगाने के लिए आप पहले अपने चेहरे को साफ पानी से क्लींज कर लें. इसके बाद टैप-टैप कर अपने फेस को सुखाएं. फिर तैयार किए गए मिक्सचर को ठंडा होने के बाद पूरे चेहरे पर सामान रूप से लगाएं और छोड़ दें. इसके बाद जब ये फेसपैक सूख जाएगा तो धीरे से मास्क को पील करें. फेसपैक को पूरी तरह से हटाने के बाद फेस को ठंडे पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगा लें. इससे चेहरा निखर जाएगा और स्किन सॉफ्ट-ग्लोइंग बन जाएगी. ध्यान रहे कि आप इस फेसपैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें: बिना हीट के बालों को Straight कैसे करें? इन ट्रि्क्स से नहीं पड़ेगी Salon जाने की जरूरत
यह भी पढ़ें: Handloom Sarees: हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 5 हैंडलूम साड़ियां, कभी नहीं होंगी आउट ऑफ फैशन
यह भी पढ़ें: क्या नमक से खत्म हो सकता है डैंड्रफ, क्या आप रात भर अपने बालों में नमक का पानी छोड़ सकते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं