विज्ञापन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए

दाढ़ी का बढ़ना कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे आपकी जेनेटिक्स, उम्र और हार्मोन आदि. इसके अलावा कुछ तेल दाढ़ी और उसके नीचे की त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में जानिए दाढ़ी बढ़ाने के लिए अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, कौन सा तेल लगाना चाहिए.

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए
दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाएं

घनी और भरपूर दाढ़ी आजकल स्टाइल और पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा मानी जाती है. हालांकि, सिर्फ किसी एक चमत्कारी तेल के सहारे दाढ़ी को रातों रात घना नहीं बनाया जा सकता. दाढ़ी की बढ़त कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे आपकी जेनेटिक्स, उम्र, हार्मोन और बालों की जड़ों की संवेदनशीलता. इसके अलावा कुछ तेल दाढ़ी और उसके नीचे की त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. ये तेल दाढ़ी को मॉइस्चराइज करते हैं, रूखापन और खुजली कम करते हैं. इसके साथ ही बालों को बेहतर पोषण देते हैं. इससे दाढ़ी की देखभाल आसान होती है. चलिए आपको बताते हैं दाढ़ी बढ़ाने के लिए अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, कौन सा तेल लगाना चाहिए.

रोजमेरी ऑयल

अगर किसी नेचुरल ऑयल ने बालों की ग्रोथ से जुड़ी रिसर्च में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, तो वह रोज़मेरी ऑयल है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार, रोजमेरी ऑयल आम तौर पर बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स के लिए फायदेमंद लगता है. यह बालों को हेल्दी बनाता है, दाढ़ी के नीचे की स्किन को मॉइस्चराइज करता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह चेहरे के पतले बालों के लुक को बेहतर बनाता है.

पेपरमिंट ऑयल

पेपरमिंट ऑयल एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो अक्सर बालों को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने वाले ट्रीटमेंट्स में इस्तेमाल किया जाता है. यह अपनी असरदार खूबियों के लिए जाना जाता है. कई स्टडी के मुताबिक, मेन्थॉल, पेपरमिंट ऑयल और इनमें मौजूद तत्व ब्लड सर्कुलेशन और बालों के बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं. इसके इस्तेमाल से त्वचा को ठंडक और आराम मिलता है, यही वजह है कि इसे अलग-अलग पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है.

अरंडी का तेल

लंबे समय से अरंडी के तेल का इस्तेमाल घर पर बनने वाले ब्यूटी नुस्खों में किया जाता रहा है. यह घनी दाढ़ी के लिए अच्छा माना जाता है. यह तेल गाढ़ा और चिपचिपा होता है, जिसका मतलब है कि यह दाढ़ी के हर बाल पर एक परत बना सकता है, जिससे वे गहरे रंग के, चमकदार और घने दिखते हैं. यह दाढ़ी के रूखे और कड़े बालों की वजह से होने वाली सूखापन और खुरदरेपन की समस्या को भी कम करता है.

नारियल का तेल

भारतीय घरों में नारियल तेल सबसे आम है. हर घर में नारियल तेल मिल जाएगा. दाढ़ी की देखभाल के मामले में इसका फायदा बालों को कंडीशन करना है, न कि बालों को तेजी से उगाना. स्टडीज के मुताबिक, नारियल का तेल बालों में जल्दी समा जाता है, जिससे प्रोटीन का नुकसान और बालों को होने वाला नुकसान रुकता है. दाढ़ी की देखभाल में यह मददगार हो सकता है, क्योंकि दाढ़ी के कड़े बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं. नारियल का तेल कड़े बालों को मुलायम बनाने, सूखापन कम करने, चमक लाने, त्वचा को कंडीशन करने और बालों को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें:- अब हैवी मेकअप नहीं, नेचुरल और एलिगेंट लुक तक, 2026 में इंस्टाग्राम पर छाए ये 5 ब्यूटी ट्रेंड्स 

यह भी पढ़ें:- 'मेरी दादी अपने चेहरे पर घी लगाती थीं', करिश्मा कपूर ने अपनी दादी का ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया, जानिए इसके फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beard Growth, Dadhi Kaise Badhaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com