हर कोई चाहता है कि जब वह मेकअप करें तो चेहरा बेदाग, स्मूद और नेचुरल दिखे, लेकिन अक्सर फाउंडेशन लगाते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं. दरअसल, मेकअप करते समय इस बात का खास ध्यान रखना पड़ता है कि बेस कैसा लगा है, क्योंकि फाउंडेशन लगाने में स्पंज ब्रश को इस्तेमाल किया जाता है. इन दोनों के इस्तेमाल करने के बाद रिजल्ट अलग होते हैं. स्पंज फाउंडेशन को त्वचा में अच्छी तरह ब्लेंड करके नेचुरल फिनिश देता है, वहीं मेकअप ब्रश बेहतर कवरेज और प्रोफेशनल लुक पाने में मदद करता है. अगर, आप भी इस बात को लेकर सोच में पड़ जाते हैं कि मेकअप बेस के लिए स्पंज या मेकअप दोनों में से कौन सा बेहतर है. चलिए आपको बताते हैं मेकअप ब्रश या ब्यूटी स्पंज दोनों के क्या फायदे होते हैं और दोनों में से कौन सा ज्यादा नेचुरल बेस देता है.
नेचुरल बेस के लिए स्पंज
अगर, आपको मेकअप का ऐसा बेस पसंद है जो त्वचा पर ज्यादा भारी न लगे तो ब्यूटी स्पंज का इस्तेमाल कर सकती हैं. स्पंज लिक्विड और क्रीम फाउंडेशन के साथ सही से काम करता है. स्पंज को हल्का गीला करके इस्तेमाल करने से फाउंडेशन त्वचा पर अच्छी तरह लगता है और मेकअप ज्यादा ब्लेंडेड दिखाई देता है. स्पंज को चेहरे पर रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाते हुए फाउंडेशन लगाएं.
मेकअप ब्रश का इस्तेमाल
अगर, आपको चेहरे पर ज्यादा कवरेज चाहिए तो मेकअप ब्रश अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इससे फाउंडेशन को चेहरे पर समान रूप से फैलाना और जरूरत वाले हिस्सों में कवरेज बढ़ाना आसान होता है. ब्रश से बेस थोड़ा ज्यादा पॉलिश्ड दिखाई दे सकता है.
टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, PACS Cosmetics की हेड ऑफ प्रोडक्ट डेवलपमेंट वैश्णवी जैन ने बताया कि फाउंडेशन हमेशा कम मात्रा से शुरू करना चाहिए. जरूरत पड़ने पर ही इसे बढ़ाना चाहिए है. अगर, आप शुरुआत में ही ज्यादा फाउंडेशन लगा लेगीं, तो मेकअप हैवी दिखाई देगा. इसके अलावा फाउंडेशन के हिसाब से सही ब्रश चुनना भी जरूरी है.
दोनों साथ में भी कर सकती हैं इस्तेमाल
आप सिर्फ ब्रश या स्पंज में से किसी एक का इस्तेमाल करें. पहले ब्रश से फाउंडेशन को पूरे चेहरे पर फैलाएं और इसके बाद हल्के गीले स्पंज से उसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. इससे बेस ज्यादा नेचुरल दिखाई दे सकता है. हालांकि, स्पंज और ब्रश दोनों आपकी जरूरत के अनुसार ही सही रहता है. नेचुरल और स्किन जैसा लुक चाहिए तो स्पंज, जबकि ज्यादा कवरेज के लिए ब्रश उपयोगी हो सकता है.
यह भी पढ़ें:- कुत्ते-बिल्ली के बाल और पंजों के निशान आपके फर्नीचर को खराब कर रहे हैं? जानिए आसान सेफ्टी टिप्स
यह भी पढ़ें:- जोजोबा से रोजहिप तक, चेहरे का रूखापन दूर करने वाले 5 बेहतरीन फेस ऑयल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं