What can smelly urine indicate: पेशाब हमारे शरीर से बाहर निकलने वाला वेस्ट यानी अपशिष्ट होता है. जब हम खाना खाते हैं और पानी पीते हैं, तो शरीर उस खाने-पानी से जरूरी पोषक तत्व ले लेता है और बाकी बचा हुआ हिस्सा पेशाब के रूप में बाहर निकाल देता है. ऐसे में पेशाब से हल्की बदबू आना सामान्य बात है. लेकिन अगर पेशाब से अजीब, बहुत तेज या अलग तरह की गंध आने लगे, तो यह शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेचुरोपैथी डॉक्टर और रिसर्चर डॉ. जेनिन बॉवरिंग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, पेशाब की गंध को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया है कि किस तरह की गंध किस समस्या की ओर इशारा करती है. आइए जानते हैं इस बारे में-
अमोनिया जैसी गंध
डॉक्टर जेनिन बताती हैं, अगर पेशाब से अमोनिया जैसी तेज गंध आ रही है, तो यह शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का संकेत हो सकता है. जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता, तो पेशाब गाढ़ा और बदबूदार हो जाता है. इसके अलावा, अगर अमोनिया जैसी गंध के साथ पेशाब करते वक्त जलन या खुजली भी हो रही है, तो यह यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए.
मीठी गंधअगर पेशाब से हल्की मीठी गंध आ रही है, तो यह चिंता की बात हो सकती है. यह संकेत हो सकता है कि पेशाब में शुगर (ग्लूकोज) की मात्रा बढ़ गई है. ऐसा डायबिटीज या प्री-डायबिटीज के कारण होता है. ऐसे में ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए.
मछली जैसी गंधअगर पेशाब से मछली जैसी अजीब गंध आ रही है, तो यह महिलाओं में वेजाइनल इंफेक्शन जैसे बैक्टीरियल वेजिनोसिस का कारण हो सकता है. हालांकि, जो लोग बहुत ज्यादा मछली खाते हैं, उनमें भी ये गंध आ सकती है. अगर यह गंध बार-बार आ रही है, तो डॉक्टर से जांच करवाएं.
बहुत तेज गंधडॉक्टर जेनिन के मुताबिक, कुछ लोगों को पेशाब से बहुत ही तेज और चुभने वाली गंध आती है. ऐसा अक्सर विटामिन B कॉम्प्लेक्स या अन्य सप्लीमेंट्स लेने की वजह से होता है. यह स्थिति सामान्य होती है और जब सप्लीमेंट लेना बंद किया जाए, तो गंध भी कम हो जाती है.
सल्फर या कॉफी जैसी गंधइन सब से अलग अगर पेशाब से सल्फर (जैसे अंडा सड़ने जैसी) या कॉफी जैसी गंध आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह कई बार खाने-पीने की चीजों जैसे कॉफी या लहसुन-प्याज के ज्यादा सेवन से हो सकता है.
कब करानी चाहिए जांच?अगर पेशाब की गंध कुछ दिन में अपने आप ठीक नहीं हो रही, या इसके साथ बुखार, पेट दर्द, जलन या बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही है, तो यूटीआई, डायबिटीज या इंफेक्शन की जांच जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं