विज्ञापन

मच्छर भगाने के लिए किस चीज का धुआं करें? जानें घर से तुरंत मच्छर भगाने का सबसे असरदार तरीका

गार्डनिंग एक्सपर्ट और डिजिटल क्रिएटर अंजू गुंबर ने घर से मच्छर भगाने का एक नेचुरल और असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

मच्छर भगाने के लिए किस चीज का धुआं करें? जानें घर से तुरंत मच्छर भगाने का सबसे असरदार तरीका
लौंग से मच्छर कैसे भगाएं?
(Photo Credit: Instagram)

बारिश के बाद घर में मच्छरों का आना आम बात है. खासकर जिन लोगों के घर में बहुत सारे पौधे होते हैं, उन्हें अक्सर मच्छरों की परेशानी का सामना करना पड़ता है. शाम होते ही मच्छर घर के अंदर और बालकनी में जमा होने लगते हैं. अब, इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के स्प्रे और कॉइल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप चाहें, तो कुछ नेचुरल तरीकों से भी अपने घर से मच्छरों को दूर रख सकते हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट और डिजिटल क्रिएटर अंजू गुंबर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर से मच्छर भगाने का एक ऐसा ही नेचुरल और असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें

  • मच्छर भगाने के लिए आपको कांच को कोई छोटा जार या शीशी
  • थोड़ी सी रुई
  • थोड़ी दालचीनी 
  • 5 से 6 लौंग
  • डेढ़ चम्मच सूखी चायपत्ती 
  • थोड़ा पानी और
  • सरसों के तेल की जरूरक होगी.
कैसे तैयार करें यह घरेलू नुस्खा?
  • सबसे पहले कांच की एक छोटी शीशी लें. इसके ढक्कन के ठीक बीच में एक छोटे सा छेद कर लें. 
  • अब, रुई की एक बत्ती बनाकर उसे ढक्कन के छेद के बीच में डाल लें.
  • इसके बाद कांच की शीशी में एक-एक कर सभी चीजें यानी दालचीनी, लौंग, डेढ़ चम्मच सूखी चायपत्ती, थोड़ा सा पानी और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह चला लें.
  • ध्यान रखें कि आपको पानी की मात्रा कम और तेल की मात्रा ज्यादा रखनी है.
  • इसके बाद रूई की बत्ती को इस मिश्रण में डूबोएं और फिर शीशी का ढक्कन बंद कर दें.
  • अब, रूई को जलाकर शीशी को वहां रख दें, जहां सबसे ज्यादा मच्छर आते हैं. 

अंजू गुंबर बताती हैं, इस नुस्खे से मच्छर आसपास भी नहीं भटकते हैं. दालचीनी, लौंग, चाय पत्ती की खुशबू और इससे निकले वाला हल्का धुआं घर से मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है, साथ ही इससे आपके पूरे घर में भिनि-भिनि खुशबू भी फैल जाती है. ऐसे में अगर आपके घर, गार्डन या बालकनी में भी बहुत ज्यादा मच्छर आते हैं, तो आप इस आसान से नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. बस इसे इसे पर्दों, कागज और दूसरी ज्वलनशील चीजों से दूर रखें और जलती बत्ती को कभी अकेला न छोड़ें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर पर NPK फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquito, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com