वजन कम करना अक्सर लोगों को काफी मुश्किल लगता है. इसके लिए कोई कार्ब्स छोड़ने की सलाह देता है तो कोई घंटों कार्डियो करने को कहता है, लेकिन वजन घटाने के लिए हमेशा बहुत हैवी डाइट या हार्ड एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती. डेली रूटीन की कुछ आसान आदतों में बदलाव करके भी वजन कम किया जा सकता है. डाइटिशियन वारदाह ने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 67 किलो से 57 किलो तक वजन कम किया. उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी चीजों से दूरी बनाई, जिन्हें वजन घटाने में मदद मिली. चलिए आपको बताते हैं वजन कम करने के लिए कौन सी 8 आदतों से दूरी बनाएं.
जल्दी-जल्दी खाना बंद किया
डाइटिशियन वारदाह के मुताबिक, वजन कम करने के लिए उन्होंने खाना 5 मिनट में खत्म करने के बजाय करीब 15-20 मिनट में खाना शुरू किया. इससे कम खाने में भी पेट भरा हुआ महसूस हुआ.
रोटी-चावल नहीं छोड़े
रोटी और चावल पूरी तरह छोड़ने के बजाय सही मात्रा में खाया. कार्ब्स को पूरी तरह बंद नहीं किया, बल्कि खाने की मात्रा पर ध्यान दिया. वजन घटाने में कैलोरी डेफिसिट जरूरी है.
परफेक्ट डाइट का दबाव नहीं लिया
हर समय बिल्कुल साफ-सुथरा खाना खाने की कोशिश नहीं की. 80-20 नियम अपनाकर संतुलन बनाए रखा, जिससे ज्यादा खाने की आदत पड़ सकती है.
रोज वजन चेक नहीं किया
शरीर का वजन पानी, नमक और हार्मोन की वजह से रोज बदल सकता है. इसलिए उन्होंने रोज के बजाय हफ्ते के ट्रेंड पर ध्यान दिया.
घंटों कार्डियो नहीं किया
लंबे कार्डियो सेशन के बजाय उन्होंने रोज ज्यादा चलने और एक्टिव रहने पर ध्यान दिया.
फैट बर्नर और डिटॉक्स ड्रिंक नहीं लिए
किसी भी तरह के डिटॉक्स ड्रिंक या फिर फैट बर्नर नहीं लिए. इनकी जगह प्रोटीन और पौष्टिक, सामान्य भोजन को प्राथमिकता दी.
एक बार ज्यादा खाने पर हार नहीं मानी
एक अनहेल्दी मील से पूरी मेहनत खराब नहीं होती. उन्होंने निरंतरता पर ध्यान दिया.
कैलोरी बचाने के लिए खाना नहीं छोड़ा
भोजन स्किप करने के बजाय नियमित और संतुलित खाना खाया, ताकि बाद में बहुत ज्यादा भूख न लगे.
यह भी पढ़ें:- रूखे-बेजान बालों को बनाना है कर्ली और बाउंसी? अपनाएं ये 3 आसान हेयर केयर टिप्स
यह भी पढ़ें:- आपके घर के पौधे को पानी की जरूरत है, इन 5 आसान संकेतों से तुरंत पहचानें, जानिए पानी देने के आसान टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं