Weight Loss: वजन कम करने के लिए व्यक्ति अक्सर ही अलग-अलग तरह के उपाय खोजने में लगा रहता है. कभी कुछ खाते-पीते हुए भी यही अफसोस होता है कि अब थोड़ा और वजन ना बढ़ जाए. लेकिन, अगर आपकी जीवनशैली व्यस्त है और आपको अपने लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता कि आप जिम या योगा करने जा पाएं या फिर कोई स्पेशल डाइट अपनाएं, तो आप यहां दिया तरीका आजमाकर देख सकते हैं. असल में यहां वजन घटाने वाली चाय का जिक्र किया जा रहा है. इस चाय को आप रोजाना सुबह पी सकते हैं. इस फैट बर्निंग चाय (Fat Burning Tea) का शरीर पर तेजी से असर दिखाता है और मोटापा कम होने में मदद मिलती है. जानिए वेट लॉस चाय कैसे बनाते हैं और इसे किन-किन तरीकों से तैयार किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन घटाने वाली चाय | Weight Loss Tea
दालचीनी की चायवजन कम करने के लिए दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea) पी जा सकती है. इस चाय को पीने पर शरीर को दालचीनी के औषधीय गुण भी मिलते हैं. दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप पानी, एक चम्मच शहद, स्वाद के लिए नींबू का रस और एक दालचीनी के टुकड़े की जरूरत होगी. दालचीनी के टुकड़े को पानी में उबालें और छानकर नींबू का रस और शहद मिला लें. बस तैयार है आपकी वेट लॉस टी.

Photo Credit: iStock
ब्लैक टीरोज सुबह ब्लैक टी पीने पर भी वजन कम हो सकता है. इस चाय को पीने पर मेटाबॉलिज्म बेहतर होने में मदद मिलती है, साथ ही वजन कम होने लगता है सो अलग. ब्लैक टी को आम तरह से ही बनाया जाता है. आपको बस पानी में काली चायपत्ती डालकर पकाना है और बस आपकी काली चाय (Black Tea) तैयार है. इसे बिना चीनी या गुड़ के बनाकर पिएं.
ग्रीन टीशरीर में फर्क महसूस करने के लिए और वजन तेजी से कम करने के लिए ग्रीन टी पी जा सकती है. ग्रीन टी (Green Tea) को बनाना आसान है और इसे रोजाना सुबह और शाम पिया जा सकता है. ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म बेहतर करने में असरदार है और साथ ही शरीर पर डिटॉक्स टी की तरह असर दिखाती है. ग्रीन टी के अलावा अदरक की चाय, सौंफ की चाय और पेपरमिंट टी भी वेट लॉस के लिए पी जा सकती है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं