अगर आप दिल्ली की भागदौड़ से दूर कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं तो आने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके लिए बढ़िया मौका है. दरअसल, इस वीक ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) आयोजित हो रहा है. 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश है. ऐसे में आप तीन दिन की छुट्टी का प्लान बनाकर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निकल सकते हैं. बर्फीली चोटियां, सेब के बाग, घुमावदार पहाड़ी सड़कें और शांत वातावरण यहां की खासियत हैं. शिमला, मनाली और कुल्लू घूम चुके हैं तो इस बार किन्नौर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
दिल्ली से ऐसे पहुंचें कल्पा
दिल्ली से कल्पा की दूरी सड़क मार्ग से करीब 565 से 580 किलोमीटर है. सफर में लगभग 14 से 16 घंटे लग सकते हैं. आप दिल्ली से पानीपत, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, कालका, सोलन, शिमला, नारकंडा, रामपुर बुशहर, जीरी , वांगतू, रेकोंग पिओ होते हुए कल्पा पहुंच सकते है. लंबी ड्राइव पसंद करने वालों के लिए यह सफर खुद में एक शानदार अनुभव हो सकता है.
यह भी देखें : PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: भारत के 5 सबसे मशहूर गणपति पंडाल, जहां आपको जरूर जाना चाहिए
पहला दिन देखें कल्पा की खूबसूरती
जानकारी के अनुसार, कल्पा पहुंचकर होटल में चेक-इन करने के बाद थोड़ा आराम करें. शाम को परिवार में माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर नारायण नागिनी मंदिर और हु-बु-लान-कार मठ घूम सकते हैं. यहां से किन्नौर की पहाड़ियों और सूर्यास्त का खूबसूरत नजाराा देखने को मिलता है.
दूसरे दिन करें चाका ट्रेक
इसके अलावा, आप दूसरे दिन चाका ट्रेक का प्लान कर सकते हैं. करीब 3-4 किलोमीटर की यह मध्यम स्तर की हाइक आपको ऊंचाई वाले घास के मैदानों तक ले जाती है. रास्ते में देवदार के जंगल और हिमालयी चोटियों के शानदाार दृश्य देखने को मिलेगा.
तीसरे दिन घूमें रोघी गांव
बता दें कि तीसरे दिन रोघी गांव की सैर करें. यहां गांव की पारंपरिक संस्कृति और पहाड़ी जीवन को करीब से देखने का मौका मिलेगा. रोघी मंदिर (Roghi Temple) और प्रसिद्ध रोघी व्यू प्वाइंट भी देख सकते हैं. यह तीन दिन का ट्रिप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के सााथ यादगार बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: अमृतसर से पटना साहिब तक, भारत के 5 सबसे फेमस गुरुद्वारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं