वीकेंड पर पहाड़ों की ठंडी हवा और शांत माहौल में कुछ समय बिताने का मन है, लेकिन मसूरी और नैनीताल की भीड़ से बचना चाहते हैं तो उत्तराखंड में कई दूसरे विकल्प भी हैं. कुमाऊं के कुछ ऐसे हिल डेस्टिनेशन हैं जहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अपेक्षाकृत शांत माहौल मिलता है. चौकोड़ी, मुनस्यारी, एबॉट माउंट और बिनसर ऐसे ही विकल्प हैं. यहां जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांच लें. खासकर पहाड़ी इलाकों में सफर करते समय.
चौकोड़ी में चाय के बागानों के बीच लें सुकून

पिथौरागढ़ जिले का चौकोड़ी पहाड़ों और हरियाली के बीच बसा शांत इलाका है. यहां चाय के बागानों और प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है. उत्तराखंड पर्यटन के मुताबिक चौकोड़ी का नजदीकी रेलहेड काठगोदाम है जो करीब 180 किलोमीटर दूर है. सड़क से दिल्ली से काठगोदाम-हल्द्वानी होते हुए अल्मोड़ा की तरफ बढ़कर चौकोड़ी पहुंचाा जा सकता है.
मुनस्यारी में पंचाचूली की चोटियों का देखें नजारा

अगर आपको पहाड़ों के साथ ट्रेकिंग और हिमालयी नजारे पसंद हैं तो मुनस्यारी का प्लान बना सकते हैं. यह पिथौरागढ़ जिले की जोहार घाटी में स्थित है और पंचाचूली क्षेत्र के खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. दिल्ली से यहां सड़क मार्ग से पहुंचने में कााफी समय लगता है. उत्तराखंड पर्यटन की जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार से पिथौरागढ़ के लिए बसें मिलती हैं और मुनस्यारी तक आगे सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: पिंडदान और श्राद्ध के लिए दिल्ली से गया कैसे पहुंचे, यहां जानिए रूट और पूरी डिटेल
पुराने कॉटेज और देवदार के जंगल का देखें नजारा

चंपावत जिले का एबॉट माउंट उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो भीड़ से दूर शांत जगह तलाश रहे हैं. यहां पुराने कॉटेज और देवदार के जंगल आकर्षण का हिस्सा हैं. सड़क से दिल्ली से कुमाऊं की ओर बढ़ते हुए लोहाघाट पहुंचकर आगे एबॉट माउंट जायाा जा सकता है. उत्तराखंड पर्यटन के अनुसार लोहाघाट से एबॉट माउंट करीब 7 किलोमीटर दूर है। काठगोदाम और टनकपुर से भी टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है.
जंगल और हिमालयी नजारों के बीच बिनसर में मनाएं छुट्टी

अल्मोड़ा के पास बिनसर घने ओक और देवदार के जंगलों के बीच बसा खूबसूरत डेस्टिनेशन है. यहां बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी घूमी जा सकती है. दिल्ली से बिनसर के लिए एक व्यावहारिक सड़क रूट हल्द्वानी, भीमताल से अल्मोड़ा होते हुए है. उत्तराखंड पर्यटन के एक वीकेंड इटिनरेरी के मुताबिक दिल्ली से बिनसर करीब 400 किलोमीटर का सफरर है.
निकलने से पहले मौसम और सड़क की लें जानकारी
इन जगहों की खूबसूरती के साथ पहाड़ी सफर की चुनौतियां भी हैं. इसलिए वीकेंड ट्रिप पर निकलने से पहले मौसम, सड़क की स्थिति और ठहरने की व्यवस्था की जानकारी लेना बेहतर रहेगा. खासकर मुनस्यारी जैसे दूरस्थ डेस्टिनेशन के लिए पर्याप्त समय लेकर यात्रा करना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है.
ये भी पढ़ें- ट्रिप के लिए होटल की कर रहे हैं बुकिंग? सस्ती कीमत नहीं, इन 4 चीजों का भी रखें ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं