विज्ञापन

सोने का रानी हार और खूबसूरत पीकॉक झुमके, ऐसी थी रश्मिका मंदाना की शाही वेडिंग ज्वेलरी

रश्मिका के ब्राइडल लुक में कुल 11 ज्वेलरी पीस शामिल थे. इनमें एक खूबसूरत चोकर, लंबे हार, झुमके, हेयर एक्सेसरी, चंपासरालु, हाथफूल, माथापट्टी, नथ, चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और पायल शामिल थीं.

सोने का रानी हार और खूबसूरत पीकॉक झुमके, ऐसी थी रश्मिका मंदाना की शाही वेडिंग ज्वेलरी
रश्मिका मंदाना की वेडिंग ज्वेलरी
Rashmika Mandanna, SHREE Jewellers/ Instagram

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में शादी की थी. इस दौरान दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. हालांकि, लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी शादी में पहनी गई सोने की ज्वेलरी ने खींचा, जिसे SHREE Jewellers ने तैयार किया था. NDTV को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ज्वेलर्स ने बताया, "इस पूरी प्रक्रिया में करीब 10 महीने लगे. इसमें डिजाइन की कल्पना करने से लेकर कई दौर की चर्चाएं, खास कस्टमाइजेशन, ज्वेलरी का निर्माण, ट्रायल और आखिर में पूरे ब्राइडल लुक को तैयार करना शामिल था".

रश्मिका का ब्राइडल लुक

रश्मिका के ब्राइडल लुक में कुल 11 ज्वेलरी पीस शामिल थे. इनमें एक खूबसूरत चोकर, पारंपरिक हारम यानी लंबे हार, स्टेटमेंट झुमके, जड़ा बिल्ला यानी हेयर एक्सेसरी, चंपासरालु, हाथफूल, माथापट्टी, नथ, चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और पायल शामिल थीं. ब्रांड ने NDTV को बताया, "हमने दक्षिण भारतीय वास्तुकला की भव्यता से प्रेरणा ली, जो वहां की संस्कृति की खूबसूरती को दर्शाती है. रश्मिका के ब्राइडल लुक को एक जीवंत देवी के आभामंडल की तरह डिजाइन किया गया था, जबकि विजय का लुक एक शाही राजा की मौजूदगी को दर्शाने के लिए तैयार किया गया था."

SHREE Jewellers ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका की शाही ब्राइडल ज्वेलरी के बारे में भी विस्तार से बताया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "सोना सिर्फ उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं था, बल्कि वह उनकी शालीनता और आकर्षण के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था. ज्वेलरी की हर परत अपनी एक विरासत समेटे हुए थी और उनकी हर झलक एक यादगार पल बन रही थी."

रश्मिका मंदाना की गोल्ड ब्राइडल ज्वेलरी

रश्मिका मंदाना की शादी की सबसे खास चीजों में उनकी गोल्ड ज्वेलरी भी शामिल थी. उन्होंने एक खूबसूरत रानी हार पहना था, जिसमें कई लेयर थीं. हार में चार खास पेंडेंट लगे थे और सबसे नीचे मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी, जिससे इसका लुक और भी शाही लग रहा था. इसके साथ उन्होंने एक गोल्ड पेंडेंट चोकर भी पहना था, जिसमें सुनहरे मोतियों और आकर्षक पेंडेंट का शानदार मेल देखने को मिला.

रश्मिका के पीकॉक डिजाइन वाले झुमके भी लोगों को खूब पसंद आए. इन झुमकों पर दो मोरों की आकृतियां बनी थीं और उन पर बारीक कारीगरी की गई थी. इसके अलावा उन्होंने बालों में एक खास सोने का हेयर एक्सेसरी (जड़ा) लगाया था, जिसमें सुनहरी चेन और सुंदर डिजाइन थे, जो उनके ब्राइडल लुक को और भी राजसी बना रहे थे.

SHREE Jewellers ने अपनी एक पोस्ट में बताया कि रश्मिका की ज्वेलरी सिर्फ गहने नहीं थी, बल्कि परिवार की विरासत और परंपरा का प्रतीक थी. उनके बालों में सजे मोती बेहद खूबसूरत लग रहे थे, जबकि उनकी पूरी ज्वेलरी में भारतीय संस्कृति और शाही अंदाज की झलक साफ दिखाई दे रही थी. उनके हर कदम के साथ यह विरासत और भी निखरकर सामने आ रही थी.

यह भी पढ़ें:- आपके चेहरे पर कौन सी ज्वेलरी लगेगी सबसे सुंदर? Face Shape के अनुसार ऐसे करें सिलेक्शन, निखर जाएगा पूरा लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda, Gold Bridal Jewellery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com