Healthy Foods: खानपान में अक्सर ही ऐसी चीजों को शामिल किया जाता है जो सेहत को दुरुस्त रखती हैं. खाने की ये चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. पोषक तत्वों का सेहत बनाए रखने में बड़ा रोल होता है. इन्हीं में प्रोटीन भी शामिल है. प्रोटीन के सेवन से शरीर सुडौल रहता है, इससे मसल्स लीन होती हैं और वजन घटाने (Weight Loss) में भी मदद मिलती हैं. प्रोटीन के ये शाकाहारी स्त्रोत अंडे (Eggs) और चिकन के बराबर या उससे ज्यादा प्रोटीन वाले होते हैं. जानिए कौन-कौनसी हैं ये शाकाहारी चीजें जिन्हें आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रोटीन के शाकाहारी स्त्रोत | Vegetarian Sources Of Protein
सोयाबीनसोयाबीन और सोया के अन्य प्रोडक्ट्स में भरपूर प्रोटीन होता है. इन्हें डाइट में शामिल करने पर शरीर को प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है. सोयाबीन, सोया मिल्क और टोफू को खाया जा सकता है.
सूखे मेवेस्नैक्स, स्मूदी या सलाद में डालकर सूखे मेवे (Dry Fruits) खाए जा सकते हैं. इनमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है. सूखे मेवों में अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं. लेकिन, सूखे मेवे में हाई कैलोरी होती है इसीलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्सदूध, दही और चीज प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इनमें कैल्शिम तो पाया ही जाता है, साथ ही शरीर को अच्छीखासी मात्रा में प्रोटीन और अनसैचुरेटेड फैट्स भी मिल जाते हैं.
चिया सीड्सचिया सीड्स को ज्यादातर फाइबर के लिए खाया जाता है, लेकिन इन बीजों में प्रोटीन भी कुछ कम नहीं होता है. चिया सीड्स (Chia Seeds) में कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन के साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भी अच्छी मात्रा होती है. चिया सीड्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर रखते हैं.
दालेंहरी, संतरी और काली कई दालें हैं जिनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. प्रोटीन के अलावा दालों से फाइबर, फोलेट, मैंग्नीज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इनके सेवन से शरीर को प्रोटीन मिलता और दालें सेहत को अच्छा भी रखती हैं. इन्हें रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाना भी आसान होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं