Parenting Tips: साल में 2 से 3 बार पैरेंट टीचर मीटिंग जरूर होती है, कई स्कूलों में हर महीने यह मीटिंग रखी जाती है. पैरेंट टीचर मीटिंग (Parent Teacher Meeting) यानी PTM का मकसद होता है बच्चे के माता-पिता और टीचर के बीच के संवाद को बेहतर करना. इस मीटिंग में पैरेंट्स बच्चे की परफॉर्मेंस और ग्रोथ को बेहतर तरह से समझ पाते हैं, इसका जायजा ले पाते हैं और जान पाते हैं कि बच्चे का व्यवहार उसके टीचर्स और स्कूल के दोस्तों के बीच कैसा है. वहीं, टीचर्स बच्चे की परफॉर्मेंस में क्या अच्छा है या क्या कमी है इस बारे में पैरेंट्स (Parents) को बता पाते हैं और बच्चे की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए कह पाते हैं. लेकिन, पैरेंट्स को बच्चे के टीचर से मिलते हुए एकदम क्लूलेस होकर नहीं जाना चाहिए बल्कि सही प्रश्न पूछने चाहिए जिससे उन्हें बच्चे की ऑवरओल ग्रोथ के बारे में सही तरह से पता चल सके.
बच्चे को ताना मारते रहने पर क्या होता है? पैरेंटिंग कोच ने बताया पैरेंट्स की इस आदत प्रभाव
बच्चे के PTM में कौनसे सवाल करने चाहिए | Questions Parents Should Ask In PTM
पैरेंटिंग एक्सपर्ट विभा शर्मा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर ही ऐसे टिप्स शेयर करती रहती हैं जो पैरेंट्स के लिए बेहद काम के साबित होते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने ऐसे 7 सवाल बताए हैं जो बच्चे के माता-पिता को उसके टीचर्स से जरूर पूछने चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहला सवाल - क्या मेरा बच्चा क्लास में ध्यान से सुनता है और एक्टिवली पार्टिसिपेट करता है?
दूसरा सवाल - मेरे बच्चे के कौन-कौनसे सब्जेक्ट स्ट्रॉन्ग (Strong Subject) हैं और किस सब्जेक्ट में इम्प्रूवमेंट चाहिए?
तीसरा सवाल - मेरे बच्चे का क्लास में बिहेवियर कैसा है? क्या वह दूसरे बच्चों की हेल्प करता है या नहीं?
चौथा सवाल - मेरा बच्चा कौनसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में इंट्रेस्ट लेता है?
पांचवा सवाल - क्या बच्चा क्लास में अपने सामान का ध्यान रख पाता है या नहीं?
छठा सवाल - हम पैरेंट्स उसकी अकेडमिक ग्रोथ में कैसे हेल्प करें?
सातवां सवाल - मेरे बच्चे के बारे में कोई ऐसी बात है जिसे मुझे जानना बहुत जरूरी है?
PTM में सवाल करना क्यों जरूरी है?- बच्चे की स्ट्रेंथ और वीकनेस का पता चलता है जिससे उसकी कमियों को सुधारा जा सके और स्ट्रेंथ को निखारा जा सके.,
- बच्चे के व्यवहार के बारे में पैरेंट्स को बेहतर तरह से समझ आता है. टीचर को भी जानने का मौका मिलता है कि घर पर बच्चा कैसा व्यवहार करता है.
- बच्चे की प्रोग्रेस के बारे में पता चलता है. उसकी पोटेंशल समझने में मदद मिलती है.
- लर्निंग मेथड्स (Learning Methods) के बारे में बात की जा सकती है जिससे पैरेंट्स को बच्चे को घर पर पढ़ाने में मदद मिलती है.
- बच्चा किस एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में अच्छा है पैरैंट्स को इसकी जानकारी हो जाती है या फिर पैरेंट्स इस बारे में टीचर को बता पाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं