विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2017

Chocolate-day : आज मूड चॉक्‍लैटिक है! पार्टनर के साथ ऐसे बनाएं दिन को खास

Chocolate-day : आज मूड चॉक्‍लैटिक है! पार्टनर के साथ ऐसे बनाएं दिन को खास
पार्टनर के साथ ऐसे मनाएं चॉकलेट डे
आपने सुना ही होगा कि ‘चॉकलेट इज़ यूनिवर्सल सिम्‍बल ऑफ लव…’ पता नहीं किसने ये कहा है, लेकिन बात तो पते की है. गूगल बाबा भी बताते हैं कि चॉकलेट के नाम पर जश्न मनाने वालों ने साल के तीन दिन बुक कर रखे हैं. एक है वर्ल्ड चॉकलेट डे (7 जुलाई), दूसरा है इंटरनेश्नल चॉकलेट डे (13 सितंबर). इन दोनों से भी पहले आता है चॉकलेट डे (9 फरवरी) जो आज है.

वैलेंटाइन वीक में क्यों मनाते हैं चॉकलेट डे?
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है. रोमांस से फुली लोडेड इस हफ्ते में चॉकलेट को जोड़ने के पीछे ठोस वजह भी है. कई अध्ययनों ने साबित किया है कि चॉकलेट खाने से हमारी लव  लाइफ दुरुस्त रहती है.

दरअसल, चॉकलेट में थियोब्रोमीन और कैफीन होती है जिससे दैहिक ऊर्जा मिलती है. शोध के अनुसार 10 ग्राम डार्क चॉकलेट का यौन क्षमता पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोरफिन रिलीज होता है, जिससे हम आराम महसूस करते हैं और हमारा तनाव कम होता है.

(नोट: हो सके तो चॉकलेट के उपरोक्त फायदे को कंठस्थ कर लें. अपने प्रेमी के सामने ऐसा भारी भरकम ज्ञान बघारेंगे तो इंप्रेशन जमेगा. क्या पता चॉकलेट की ये  केमेस्ट्री आप दोनों की केमेस्ट्री और बढ़िया कर दे.)

पार्टनर के साथ ऐसे मनाएं चॉकलेट डे
 

अब जब चॉकलेट आपकी लव लाइफ के लिए इतना फायदेमंद ही है, तो क्यों ना इस पूरे दिन को चॉकलेट के साथ सेलिब्रेट किया जाए? 

•    चॉकलेट ब्रेकफास्ट
शुरुआत सही, तो सब सही. सुबह सुबह अगर आप चॉकलेट के साथ अपना दिन शुरू करेंगे तो पूरा दिन खुशनुमा होगा. तो ब्रेकफास्ट में चॉकलेट की एक डिश तो जरूर ट्राई करें. कुछ नहीं, तो कम से कम चॉकलेट मिल्क तो पी ही सकते हैं.
(अब क्या ये भी बताना पड़ेगा कि इस चॉकलेटी ब्रेकफॉस्ट को रोजमर्रा की तरह नहीं, बल्कि खास तरीके से इंज्वॉय करना होगा.)

•    चॉकलेट स्पा/चॉकलेट बाथ
चॉकलेट बढ़िया एंटीऑक्सिडेंट भी है. साथ ही इसमें मौजूद कैफीन स्किन को टाइट रखता है. रही सही कसर इसकी खुशबू दूर कर देती है. इसलिए वक्त निकालकर अपने पार्टनर के साथ बढ़िया से स्पा मे जाकर चॉकलेट मसाज लें. वैसे भी जब शरीर से थकान दूर रहेगी, तभी तो रोमांस परवान चढ़ेगा.

•    चॉकलेट गेम
 ना जी, हम यहां आपको ‘कैंडी क्रश’ खेलने या किसी भी ऐसे ऑनलाइन गेम खेलने की सलाह नहीं दे रहे, जिसमें चॉकलेट शामिल हो. अजी ये तो बच्चों के खेल हैं. लेकिन अगर इन्हीं गेम्स में थोड़ा जोड़ घटाव करें, तो वो काम के खेल साबित हो सकते हैं. जैसे ‘ट्रेजर हंट’. अपनी समझ का इस्तेमाल करिए और बढ़िया सा ट्रैप तैयार करें. हर क्लू के साथ में एक रोमांटिक मैसेज जरूर लिखें.

•    साथ बनाएं चॉकलेट डिश
साथ में खाना पकाना और खाना, एक-दूजे के करीब आने का सबसे बढ़िया जरिया होता है. आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई चॉकलेट डिश बनाएं. साथ बैठकर खाएं और हो सके तो दोस्तों से भी शेयर करें.

हैप्पी चॉकलेट डे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chocolate Day, Valentine Day, Valentine Day Plans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com