विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2023

परफेक्ट फैशन गोल्स दे रही है वाणी कपूर की स्लिंकी व्हाइट कटआउट ड्रेस

पेरिस में भी वाणी कपूर ने अपने फैशन गेम को बरकरार रखा है. अपने नए ड्रेसिंग स्टाइल से वाणी हमें इंस्पायर्ड कर रही हैं.

परफेक्ट फैशन गोल्स दे रही है वाणी कपूर की स्लिंकी व्हाइट कटआउट ड्रेस
व्हाइट कलर की ड्रेस में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं वाणी कपूर
  • फैशन वीक के लिए पेरिस पहुंचीं वाणी कपूर
  • व्हाइट ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं वाणी कपूर
  • वाणी कपूर की स्लिंकी व्हाइट ड्रेसेस कमाल की हैं

जब भी फैशन की बात आती है तो हमारा ध्यान सिर्फ एक तरफ जाता है और वह है पेरिस फैशन वीक. जहां बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने प्यार के शहर पेरिस को अपने इंडियन टच से और भी ज़्यादा शानदार बनाया था. वहीं वाणी कपूर पेरिस में खूबसूरत व्हाइट बॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस में नज़र आईं. वाणी कपूर पीटर डंडास के शो में पहुंचीं थीं. लाइट टच के साथ वाणी कपूर परफेक्ट पेटेंट स्टाइल स्टेटमेंट बना रही थीं. प्लंजिंग नेकलाइन वाली उनकी सुपर स्लिंकी व्हाइट मैक्सी ड्रेस उनके स्टाइल में ग्लैम का तड़का लगा रही थी. ड्रेस की हॉल्टर नेकलाइन पर स्पार्कलिंग चेन खूब जच रही थी. उन्होंने बालों को खुला रख मेकअप को काफी लाइट रखा था. 

वाणी कपूर एक ऐसी फैशनिस्टा हैं जो कम से कम मेहनत करने के बावजूद भी सिंपल बॉडीकॉन ड्रेस को स्टाइलिश बना देती हैं. वाणी कपूर की तरह नियॉन ड्रेस हमारे वार्डरोब में भी आसानी से जगह बना सकती है. वाणी ने इस ड्रेस को बखूबी स्टइलिश अंदाज़ से कैरी किया है.

स्लिंकी व्हाइट ड्रेस में भी वाणी कपूर बेहद स्टनिंग लग रही हैं. वाणी कपूर की व्हाइट साटन हॉल्टर नेक मिडी ड्रेस इस बात का सबूत है कि वाणी को स्टाइलिश दिखने के लिए किसी भारी-भरकम आउटफिट की ज़रूरत नहीं है. वह सिंपल आउटफिट को भी आसानी से ग्लैम टच दे सकती हैं. 

वाणी कपूर के वॉर्डरोब में बॉडीकॉन ड्रेसेस की भरमार है. वह हर तरह से खुद को स्टाइल करना जानती हैं. आप भी वाणी से फैशन टिप्स ले सकती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaani Kapoor, Vaani Kapoor Style, Vaani Kapoor Instagram, Vaani Kapoor Dress, Paris Fashion Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com