Priyanka Chopra Dior Dress: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी फैशन सेंस का कई तोड़ नहीं है. पेरिस में चल रहे Haute Couture Week Fall/Winter 2026-27 में हिस्स लेने पहुंची प्रियंका ने अपने लेटेस्ट अवतार से इंटरनेशनल मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हल्ला मचा दिया है. उनके इस नए लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. पीसी यहां अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची है. वे जल्द ही Dior Fall 2027 Couture Show में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी, लेकिन उससे पहले , पेरिस की सड़कों पर उनका पहला लुक इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, लुक को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.
समर वाइब्स और फ्लोरल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन
पेरिस पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा 'Dior Cruise 2027' कलेक्शन की एक बेहद खूबसूरत और रिफ्रेशिंग ऑरेंज मिडी ड्रेस में स्पॉट हुईं. इस गॉर्जियस आउटफिट पर लाल और नारंगी रंग के बड़े-बड़े फूलों की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी, जो उनके लुक में को उनकी खूबसूरत की दुगुना कर रही हैं. ड्रेस की डीप नेकलाइन और ब्राइट येलो स्ट्रैप्स इस पूरे लुक को और भी ज्यादा ग्लेमरस और ट्रेंडी बना रहे थे.
नो- ज्वैलरी मिनिमल लुक से लगी बेहद क्लासी
प्रियंका के इस लुक की सबसे बड़ी खासियत थी उनकी सादगी. उन्होंने अपने लुक को भारी-भरकम एक्सेसरीज से ओवरलोड करने के बजाय बेहद क्लासी रखा. उन्होंने हाथों में सिर्फ एक क्लासी गोल्ड वॉच और अपनी वेडिंग रिंग पहनी से लुक को कंपलीट किया. इसके साथ उन्होंने पैरों में ग्रे स्लिंगबैक हील्स कैरी कीं, जो उनके इस समर-फ्रेंडली लुक को एकदम परफेक्ट बना रही थीं.
हर लुक में दिखती है ग्लैमरस
सोशल मीडिया पर फैंस से प्रियंका के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि प्रियंका की फैशन सेंस हमेशा से गजब की रही है जो उनके हर लुक में देखती है. उनका कॉन्फिडेंस उसे भी कॉउचर बना देता है.
यह भी पढ़ें: Kill के बाद राघव जुयाल का नया स्वैग, भाई तेरा स्टार है का टीजर आउट, फैंस देखकर बोले- 'कड़क है भाई'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं