- इस तरह मिलेगा रूखी त्वचा से छुटकारा.
- चेहरे पर दिखने लगेगी चमक.
- फ्लेकी स्किन की दिक्कत होगी दूर.
Skin Care: चेहरे पर रूखापन यूं तो कभी भी नजर आ सकता है, लेकिन सर्दियों में यह दिक्कत कही ज्यादा बढ़ जाती है. किसी की स्किन इस मौसम में बहुत ज्यादा ऑयली हो जाती है तो किसी की इतनी शुष्क की उंगली लगाओ तो सफेद लकीर बन जाए. ऐसे में अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा अच्छा असर नहीं दिखा पाता है. वहीं, कुछ तरीके ऐसे हैं जो ड्राई स्किन (Dry Skin) को नमी देने का काम करते हैं और त्वचा पर निखार लेकर आते हैं. बेसन रसोई की ऐसी ही एक चीज है जिसे अलग-अलग तरीकों से चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसके लिए आपको बेसन (Besan) में कुछ असरदार चीजों को मिलाना होगा और झट से तैयार हो जाएगा ड्राई स्किन से छुटकारा पाने का कमाल का नुस्खा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ड्राई स्किन के लिए बेसन | Besan For Dry Skin
दूध और बेसन
बेसन से इस फेस पैक (Face Pack) को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लेकर जरूरत के अनुसार दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसमें आधा चम्मच शहद भी मिलाया जा सकता है जिससे इसका असर बढ़ जाए. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के बाद धो लें. चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर या कोई क्रीम जरूर लगाएं जिससे नमी स्किन पर लॉक हो जाए.
2 चम्मच बेसन में एक चम्मच भरकर शहद (Honey) मिला लें और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें. इस फेस मास्क को चेहरे पर 5 मिनट लगाकर रखें. शहद और बेसन के गुण मिलकर स्किन को मॉइश्चराइज करने में अच्छा असर दिखाते हैं. वहीं, यह मास्क त्वचा को मुलायम भी बनाता है.
दही और बेसन
चाहे स्किन को मॉइश्चराइज करना हो या फिर डेड स्किन सेल्स हटानी हों, दही के साथ बेसन को मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को चेहरा धोने के बाद लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मलते हुए छुड़ा लें. इसका इस्तेमाल स्क्रब (Scrub) की तरह भी किया जा सकता है. आप इस फेस पैक में एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं.
सर्दियों में त्वचा सफेद होने लगती है और छूटती सी दिखाई पड़ती है. इस फ्लेकी स्किन को दूर करने के लिए बेसन में मलाई मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें. अगर जरूरत लगे तो पानी या गुलाबजल भी इस पेस्ट में मिलाया जा सकता है. इसे चेहरे पर मलते हुए लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से हटा लें.
रात में इन 3 ड्रिंक्स को पीने पर घट सकता है वजन, जान लीजिए इन Weight Loss Drinks को बनाने का तरीका
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं