- वजन कम करने में फायदेमंद हैं कुछ ड्रिंक्स.
- घर पर बनाना भी है आसान.
- रात के समय पीने पर मिलेगा फायदा.
Weight Loss: आमतौर पर कहा जाता है कि रात में खाना खाने के बाद किसी और चीज के सेवन से परहेज करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ खाने पीने ले एक्सट्रा कैलोरी का खतरा रहता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो है. लेकिन, ऐसे कुछ ड्रिंक्स हैं जिन्हें सोने से पहले पीने पर वजन घटाने में मदद मिलती है. इन ड्रिंक्स से फैट बर्न (Fat Burn) होने लगता है. साथ ही, पेट के लिए ये ड्रिंक्स (Drinks) फायदेमंद साबित होती हैं. आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इन ड्रिंक्स को बनाकर रात के समय पी सकते हैं.
सर्दियों में कच्चे दूध का स्क्रब लौटाएगा त्वचा का निखार, बेजान स्किन पर आ जाएगी चमक
वजन घटाने के लिए रात में पी जाने वाली ड्रिंक्स
दालचीनी की चायअनेक गुणों से भरपूर दालचीनी को खानपान में खूब शामिल किया जाता है. यह रसोई का ऐसा मसाला है जिसका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त करने में बेहतरीन असर देखने को मिलता है. दालचीनी से बनी चाय (Cinnamon Tea) मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने के साथ ही वजन कम करने में अच्छा असर दिखाती है. इस चाय को बनाने के लिए पानी में दालचीनी का टुकड़ा मिला लें. इसे छानें और आधा चम्मच से भी कम शहद मिलाकर पी लें. इस चाय को पीने से नींद भी अच्छी आती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भीगे हुए मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) से बनने वाले इस पानी का शरीर पर कमाल का असर देखने को मिलता है. आयुर्वेद में भी इस पानी को पीने की सलाह दी जाती है और मेथी के दानों को बेहद फायदेमंद माना जाता है. पानी बनाने के लिए मेथी के भीगे हुए दानों को लें और इसके पानी को छानकर पिएं. आप सुबह-सुबह खाली पेट भी इसका सेवन कर सकते हैं.
हल्दी वाला दूधसुनकर हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन रात के समय हल्दी वाला दूध पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. इसे बनाने के लिए आम तरीके से ही दूध को उबालकर उसमें हल्दी डाल दीजिए. कच्ची हल्दी का इस्तेमाल सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है. इस हल्दी वाले दूध से शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन भी मिलता है और नींद भी अच्छी आती है.
Diabetes के मरीजों को इन 5 चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं