Diwali 2023: दिवाली को सभी पूरे दिल से मनाते हैं. इस दिन ना सिर्फ अपने घर-परिवार बल्कि दोस्तों और परिचितों के साथ भी खूब सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन सभी को उपहार (Gifts) भी दिए जाते हैं जो ना सिर्फ खुशियां बांटने का एक तरीका है बल्कि प्यार जताने के लिए भी किया जाता है. लेकिन, हर साल दिवाली पर वही पुराने घिसे-पिटे गिफ्ट्स क्यों देना जबकि आप बेहद खूबसूरत और हटकर गिफ्ट्स भी दे सकते हैं. इन गिफ्ट्स को पाने वालों के चेहरों पर रौनक आ जाएगी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
यूनिक दिवाली गिफ्ट आइडिया | Unique Diwali Gift Ideas
लड्डू वाली मोमबत्तीअगर आप इंस्टाग्राम चलाते हैं तो आपने हालिया दिनों में लड्डू वाली मोमबत्ती (Laddu Mombatti) जरूरत इस्तेमाल की होगी. लड्डू वाली मोमबत्ती मोतीचूर के लड्डू जैसी नजर आती है और देखने में असली लड्डुओं जैसी ही दिखती है.
हाथों से बने क्राफ्टखुद के ना सही लेकिन बाजार से आप हाथों से बने क्राफ्ट्स खरीद सकते हैं. इन क्राफ्ट्स में आप कुछ भी खरीद सकते हैं. हैंडमेड मोमबत्ती, पेपर बैग्स, होम डेकोरेशन या कुछ और इको फ्रेंडली दिया जा सकता है.
फोटो कैलेंडरदिवाली आने तक साल लगभग बीतने ही वाला होता है इसीलिए अगले साल का कैलेंडर गिफ्ट में देने का यह अच्छा समय है. आप चाहे तो फोटो वाले कैलेंडर गिफ्ट में दे सकते हैं. आप अपने दोस्तों की तस्वीरों से कैलेंडर बना सकते हैं.
नाम वाला नैकलेसलड़कियों को यह गिफ्ट दिया जा सकता है. ये नाम वाले नैकलस कहीं से भी आसानी से मिल जाते हैं. खासकर इंस्टाग्राम पर नाम वाले नैकलेस कई पेजेस पर मिलते हैं या ऑनलाइस किसी साइट से इन्हें बनवाया जा सकता है. ये नॉर्मल नैकलेस होते हैं जिनमें पेंडेंट की जगह पर नाम लिखा हुआ होता है.
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट बास्केटआप एक बास्केट खरीद सकते हैं जिसमें पर्सनलाइज्ड सामान पैक किया जा सकता है. आप अपने दोस्त या परिवार के किसी सद्स्य को जो गिफ्ट दे रहे हैं उसमें उनकी पसंद की चीजें डाल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं