Bhai Dooj 2023: भाई और बहन के प्यार को बढ़ाने वाला त्योहार भाई दूज इस साल 14 नवंबर, मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन की ही तरह इस त्योहार की भी बड़ी धूम होती है. इस दिन बहनें पूरे उत्साह से तैयार होती हैं और चाहती हैं कि वे बेहद खूबसूरत नजर आएं. लेकिन, अगर आप अभी तक अपने लुक को लेकर कंफ्यूज्ड हैं कि भाई दूज के दिन आउटफिट कैसा पहनें या मेकअप लुक किस तरह का रखना है तो यहां कुछ सेलेब्रिटी लुक्स (Celebrity Looks) दिए गए हैं जिनसे आइडिया लिया जा सकता है.
दीवाली पर पेपर से बना लीजिए खूबसूरत दीयों वाली लड़ियां, इस डेकोरेशन की लोग खूब करेंगे तारीफ
भैया दूज के लिए सेलेब्रिटी लुक आइडिया | Celebrity Look Ideas For Bhaiya Dooj
चाहे उम्र जो भी हो स्टाइलिश आउटफिट्स अगर तबू की तरह पहने जाएं तो बेहद खूबसूरत लगते हैं. आप भाई दूज पर तबू की तरह यह एलिगेंट अनारकली सूट पहन सकती हैं. इस पिंक अनारकली सूट की नेकलाइन डीप है और इसके क्वार्टर स्लीव्स हैं. कॉपर प्रिंट वाले इस कुरते के साथ तबू (Tabu) ने मैचिंग दुपट्टा लिया है और गोल्डन चोकर नेकलेस और झुमके पहने हैं. अपने मेकअप को तबू ने सूट से मैच करते हुए लाइट ही रखा है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
कुछ सिंपल, सुंदर और इंडो वेस्टर्न स्टाइल का पहनना है तो खुशी कपूर के इस आउटफिट की तरह कुछ पहन सकती हैं. खुशी ने ऑल ब्लैक लुक पर कलर पॉप के लिए पिंक जैकेट कैरी किया है. आप भी किसी सोलिड कलर के प्लाजो और क्रॉप टॉप पर कोई एथनिक जैकेट कैरी कर सकती हैं.
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) का यह सिंपल और क्लासी लुक भी भैया दूज के दिन कैरी किया जा सकता है. शनाया का कुरता सेट बेज कलर का है और इसपर उन्होंने लाइट मेकअप किया है. पिंक ब्लश और पिंक लिप्स वाला यह लुक सादगी से भरा है.
अपने भाई इब्राहिम के साथ जिस तरह सारा अली खान ने ट्विनिंग की है वैसे ही आप भी कर सकते हैं. सारा ने रेड सूट पहना है तो इब्राहिम वाइन कलर के कुरता-पाजामा में नजर आ रहे हैं. दोनों का कलर पैलेट एक जैसा होने से लुक निखर कर आ रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं