- दाल का छिलके में होता है भरपूर कैल्शियम.
- इसके छिलके को फेंके नहीं खाने में लाएं इस्तेमाल.
- अरहर की दाल में होता है दूध से ज्यादा कैल्शियम.
Tuwar pulse benefits : दूध पीने की सलाह सबको दी जाती है. क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत जरुरी है. इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं बाल, स्किन और पेट सबकुछ बहुत अच्छा रहता है. यह कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. लेकिन एक और ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे खाने से आपके शरीर को कैल्शियम मिलती है, दरअसल तुअर दाल जिसे अरहर भी कहते हैं के बारे में बात हो रही है. इसे भी डाइट में शामिल करके अपनी हड्डियों (Tuwar dal for bones) को मजबूत कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.
तुअर दाल के फायदे और पोषक तत्व
- एक रिसर्च में पाया गया है कि इस दाल के छिलके जिसे कचरा समझकर फेंक दिया जाता है या गाय को खिला दिया जाता है कितनी फायदेमंद है. आपको बता दें कि बचपन में बच्चों को दाल का पानी लोग इसलिए ही पिलाते हैं ताकि उनकी हड्डियां मजबूत बनी रहें.
- आपको बता दें कि 100 ग्राम अरहर के बीज के छिलके में 652 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, वहीं 100 मिलीलीटर दूध में 120 मिलीग्राम होता है. इससे ये साबित होता है कि इसके छिलके ज्याद लाभकारी हैं.
- बता दें कि एक मानव शरीर को 800 से 1000 मिलिग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है हर दिन. लेकिन ज्यादातर लोग इसको पूरा नहीं कर पाते हैं.
- कैल्शियम की कमी से कई रोग होते हैं, जैसे मेमोरी लॉस, मांसपेशियों में ऐंठन, घुटनों में दर्द, अवसाद, हाथ और पैर में झुनझुनी, नाखून टूटना, फ्रैक्चर होना आदि.
- इसके अलावा कमजोरी,थकान, मांसपेशियों में खिंचाव, बेहोश हो जाना, निगलने में दिक्कत होना आदि परेशानियों का भी सामना करना होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नोरा फतेही खूबसूरत अंदाज में आईं नज़र, क्लिक कराई फोटोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं