विज्ञापन

बिजली का बिल घटाना है? सोलर पैनल लगवाने से पहले ये 4 गलतियां बिल्कुल न करें

गर्मियों में बढ़ते बिजली बिल और लंबे पावर कट से परेशान लोग अब सोलर पैनल अपना रहे हैं, लेकिन बिना सही जानकारी के लगवाने पर हो सकता है नुकसान. जानिए सोलर पैनल से जुड़ी जरूरी बातें, वरना बिजली बचाने की जगह बढ़ सकता है खर्च.

बिजली का बिल घटाना है? सोलर पैनल लगवाने से पहले ये 4 गलतियां बिल्कुल न करें
सोलर पैनल लगाने से पहले क्या करना चाहिए
NDTV

गर्मियों में एक बढ़ता बिजली का बिल और दूसरा शहरों में लंबे पावर कट लोगों की परेशानियों को बढ़ा देते हैं. यही कारण है कि अब लोग सोलर पैनल की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं. यह न सिर्फ बिजली बचाता है, बल्कि लो-मेंटेनेंस भी होते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के सोलर पैनल लगवा लेते हैं और बाद में कम बिजली उत्पादन, बार-बार खराबी या ज्यादा खर्चा जैसी समस्याओं का सामना करते हैं.

सोलर पैनल लगवाते समय शैडो चेक न करना, अपने साल भर का बिजली का बिल न चेक करना, पावर कट के हिसाब से सिस्टम न चुनना, पैनल के नीचे का एरिया वेस्ट करना, चलिए अब विस्तार से समझते हैं.

सोलर सिस्टम लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

शैडो चेक न करना

सोलर पैनल को सही तरीके से काम करने के लिए पूरी धूप की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप छत पर सोलर पैनल लगवाने से पहले शैडो चेक नहीं करते हैं, तो इससे बिजली उत्पादन में करीब 30% तक कमी आ सकती है. इसलिए इंस्टॉलेशन के दौरान यह जरूर देखें कि आसपास की इमारतों, पेड़ों या पानी की टंकी की छाया सोलर पैनल पर न पड़े. रिसर्चगेट पर पब्लिश एक रिसर्च में भी बताया गया है कि छाया सोलर पैनल की परफॉर्मेंस को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है.

साल भर का बिजली का बिल चेक न करना

सोलर पैनल लगवाने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके घर में हर महीने कितनी बिजली खर्च होती है. कई लोग केवल पड़ोसी या रिश्तेदार को देखकर उसी क्षमता का सिस्टम लगवा लेते हैं, लेकिन हर घर की बिजली की जरूरत अलग होती है. इसलिए साल भर का बिजली बिल देखकर सही क्षमता का चुनाव करना चाहिए. 

कौन सा सिस्टम चुनना चाहिए?

अगर आपके एरिया में रोजाना 2 घंटे से ज्यादा पावर कट होता है, तो आपके लिए हाइब्रिड सोलर सिस्टम बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें बैटरी बैकअप की सुविधा मिलती है. वहीं, अगर आपके इलाके में पावर सप्लाई ज्यादा प्रभावित नहीं होती है, तो आप ऑन-ग्रिड सिस्टम का चुनाव कर सकते हैं, जो सस्ता और ज्यादा कॉस्ट-इफेक्टिव हो सकता है. 

पैनल के नीचे का एरिया वेस्ट करना

सोलर पैनल के नीचे के खाली एरिया को बेकार न छोड़ें. आप चाहें तो इस जगह का सही इस्तेमाल करते हुए यहां गार्डनिंग कर सकते हैं. इससे न सिर्फ जगह का बेहतर उपयोग होता है, बल्कि घर का माहौल भी हरा-भरा और ठंडा बना रहता है.

ये देखिए वीडियो...

इसे भी पढ़ें: शादी सपहले नहीं, 30 की उम्र से पहले करनी चाहिए सोलो ट्रिप, ये हैं वो 5 वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Solar Panel Installation, Solar Panel Buying Guide, Power Cut Solution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com