घर में पेड़-पौधे लगाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. इससे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि हरियाली के बीच समय बिताने से मन को भी अच्छा महसूस होता है. साथ ही पेड़-पौधों से घर का वातावरण भी अच्छा बना रहता है. ऐसे में अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं, तो आप आम पौधों से अलग अपने घर में कुछ औषधीय पौधे भी लगा सकते हैं. ये पौधे आपके काम भी आएंगे, साथ ही इनकी भीनी-भीनी खुशबू हर समय पूरे घर को महकाकर रखेगी. गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर 10 ऐसे ही औषधीय पौधों के बारे में बताया है, जिन्हें आप अपने घर में आसानी से लगा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा भारतीय घरों में काफी आम है. इसे धार्मिक रूप से भी खास माना जाता है, साथ ही ये पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो आप इसे अपने घर में जरूर लगाएं.
नंबर 2- इंसुलिन का पौधाआप अपने घर में इंसुलिन प्लांट लगा सकते हैं. इसे घर के गार्डन में आसानी से लगाया जा सकता है. यह देखने में भी अच्छा लगता है और औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है.
नंबर 3- पत्थरचट्टापत्थरचट्टा का पौधा भी घर में आसानी से लगाया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि इस पौधे को आप केवल एक पत्ती से भी उगा सकते हैं. एक गमले में हेल्दी मिट्टी भरकर पत्थरचट्टा की पत्ती दबा दें और जरूरत के हिसाब से पानी का छिड़काव करते रहें. कुछ ही दिनों में पत्ती के किनारों से छोटे-छोटे नए पौधे निकलने लगते हैं.
नंबर 4- लेमन ग्रासआप अपने घर में लेमन ग्रास का पौधा लगा सकते हैं. इससे आपका घर खुशबू से भर जाएगा. साथ ही आप लेमन ग्रास की हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं. इसे सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है.
नंबर 5- करी पत्ताकरी पत्ता का पौधा भी घर में आसानी से लगाया जा सकता है. ये खाने का जायका बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही इसे भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
नंबर 6- अपराजिताअपराजिता का पौधा दिखने में जिनता खूबसूरत होता है, उतना ही फायदेमंद भी होता है. साथ ही इस पौधे के फूलों से खास खुशबू आती रहती है. आप इसे अपने घर में लगा सकते हैं.
नंबर 7- गिलोयगिलोय सदियों से कई तरह की परेशानियों में इस्तेमाल की जाती है. आप अपने घर में इस औषधीय पौधे को लगा सकते हैं.
नंबर 8- एलोवेराआप अपने घर में एलोवेरा का पौधा लगा सकते हैं. इसकी देखभाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं होती है. साथ ही एलोवेरा धूप वाली जगह पर भी अच्छे से बढ़ जाता है.
नंबर 9- रोजमेरीरोजमेरी अपनी खास खुशबू के लिए जानी जाती है. इसे घर के गार्डन में लगाया जा सकता है. इससे घर महकता रहेगा, साथ ही इस पौधे को लगाने से घर में मच्छर-मक्खी जैसे छोटे कीड़े भी नहीं आते हैं.
नंबर 10- पुदीनाइन सब से अलग आप अपने घर में पुदीना लगा सकते हैं. इसे भी आसानी से गमले में उगाया जा सकता है. पुदीने को आप खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इसकी खुशबू से भी घर महकता रहता है.
यह भी पढ़ें- अमरूद में कीड़े लगने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से फल के अंदर नहीं आएगा कीड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं