विज्ञापन

Relationship Tips: पहली डेट पर क्या सवाल करें? Psychiatrist ने बताया बोरिंग नहीं होगी बातचीत

What Topic to Talk on the First Date: डॉ. एरा दत्ता ने पोस्ट शेयर कर बताया कि पहली डेट पर ऐसे सवाल पूछने चाहिए जो सामने वाले की सोच, पसंद और व्यक्तित्व को समझने में मदद करें. इससे बातचीत भी दिलचस्प बनी रहती है और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलता है.

Relationship Tips: पहली डेट पर क्या सवाल करें? Psychiatrist ने बताया बोरिंग नहीं होगी बातचीत
पहली डेट पर ऐसे सवाल पूछने चाहिए
ndtv

पहली बार किसी खास इंसान से मिलने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि बातचीत की शुरुआत कैसे करें. अगर आपकी पहली डेट पर सिर्फ 'क्या करते हो' या 'कैसा चल रहा है' जैसे सवाल ही होंगे तो मुलाकात जल्दी बोरिंग हो सकती है. साइकेट्रिस्ट (Psychiatrist) डॉ. एरा दत्ता ने कुछ ऐसे सवाल बताए हैं, जो न सिर्फ बातचीत को दिलचस्प बनाएंगे, बल्कि सामने वाले को बेहतर तरीके से समझने में भी मदद करेंगे.

जानिए इस समय उन्हें किस बात की खुशी है

डॉ. एरा दत्ता सलाह ने कहा कि पहले पूछें, इस समय आपकी जिंदगी में ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे लेकर आप सबसे ज्यादा उत्साहित हैं. इससे सामने वाले की प्राथमिकताओं, जुनून और मौजूदा सोच का पता चलता है.

सपनों और जीवनशैली को समझें

इसके अलावा आप पूछ सकते हैं कि अगर पैसे और समय की कोई कमी न हो, तो आप अपनी जिंदगी कैसे बिताना चाहेंगे. यह सवाल उनके सपनों, मूल्यों और लाइफस्टाइल को समझने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Relationship Lesson: दिल टूटने का दर्द नहीं जाएगा बेकार, ये 5 रिलेशनशिप लेसन्स बदल सकते हैं आपकी सोच

पर्सनैलिटी को जानने का आसान तरीका

ट्रॉमा से जुड़े सवाल पूछने के बजाय पूछें कि ऐसा कौन-सा अनुभव है जिसने आपको आज जैसा इंसान बनाया. इससे उनकी सोच, संघर्ष और जीवन के नजरिए की झलक मिलती है.

इंट्रोवर्ट हैं या एक्स्ट्रोवर्ट

आप उनसे पूछें कि पूरे सप्ताह की व्यस्तता के बाद आप खुद को कैसे रिलैक्स करते हैं. इससे उनकी सोशल हैबिट्स और रोजमर्रा की पसंद को समझना आसान होता है.

हल्की-फुल्की बातों से बनाएं कनेक्शन

बातचीत के अंत में पूछें कि आपका पसंदीदा कम्फर्ट फूड या गिल्टी प्लेजर क्या है. ऐसा सवाल माहौल को हल्का बनाता है और अगली डेट के लिए भी अच्छे आइडिया दे सकता है.

यह भी पढ़ें: बिजी शेड्यूल में भी कपल्स को एक-दूसरे से जरूर करनी चाहिए ये 5 बातें, रिश्ता होगा मजबूत, नहीं होंगे झगड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First Date Gift Ideas For Him, Relationship, Relationship Advice Couples
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com