विज्ञापन

Tinted Sunscreen Vs Regular Sunscreen क्या है ज्यादा अच्छा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जान लें

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि रेगुलर और टिंटेड सनस्क्रीन में क्या फर्क है और कौन-सी इस्तेमाल करनी चाहिए. फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपामा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दोनों के बीच का अंतर समझाया है. आइए जानते हैं कि आपकी स्किन के लिए कौन-सी सनस्क्रीन बेहतर रहेगी.

Tinted Sunscreen Vs Regular Sunscreen क्या है ज्यादा अच्छा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जान लें
Tinted Sunscreen या Regular Sunscreen, आपकी स्किन के लिए क्या है ज्यादा अच्छा
(Photo Credit: Instagram)

सनस्क्रीन को स्किनकेयर का सबसे जरूरी पार्ट माना जाता है. ये त्वचा को सूरज की हानिकारक रेज से प्रोटेक्ट करने का काम करती है. हालांकि, आजकल बाजार में दो तरह की सनस्क्रीन आने लगी हैं- एक रेगुलर और एक टिंटेड सनस्क्रीन. ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में सवाल होता है कि इन दोनों में से कौन सी सनस्क्रीन ज्यादा अच्छी है या उन्हें अपनी स्किन के लिए कौन सी सनस्क्रीन लेनी चाहिए. इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपामा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर क्या कहती हैं- 

Regular Sunscreen से क्या होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, रेगुलर सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक UVA और UVB किरणों से बचाती है. ये किरणें समय से पहले झुर्रियां, सनबर्न और स्किन डैमेज का कारण बन सकती हैं. रेगुलर सनस्क्रीन लगाने के बाद त्वचा पर कोई खास रंग नहीं दिखता है और यह लगभग हर स्किन टाइप के लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है.

Tinted Sunscreen लगाने से क्या होता है?

टिंटेड सनस्क्रीन को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, ये भी स्किन को UVA और UVB किरणों से सुरक्षा देती है, लेकिन इसमें आयरन ऑक्साइड भी होते हैं. इसकी वजह से ये Visible Light से भी त्वचा की रक्षा करने में मदद करती है.

क्या है ज्यादा बेहतर?

स्किन की डॉक्टर के मुताबिक, अगर आपकी स्किन नॉर्मल है और आपको सिर्फ धूप से बचाव चाहिए, तो आपके लिए Regular Sunscreen अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं, अगर आपकी स्किन पर मेलाज्मा, एक्ने मार्क्स, पिगमेंटेशन है या आपकी स्किन टोन एक जैसी नहीं है, तो Tinted Sunscreen आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है. इसे लगाने से चेहरे पर हल्का कवरेज मिलता है. कई लोग इसे लाइट मेकअप की जगह भी इस्तेमाल करते हैं.

सनस्क्रीन लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ सनस्क्रीन खरीद लेना ही काफी नहीं है, उसे सही तरीके से लगाना भी जरूरी है. इसके लिए- 

  • घर से बाहर निकलने से करीब 15-20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं. 
  • अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं, तो हर 2 से 3 घंटे में इसे दोबारा लगाएं. 
  • साथ ही टोपी, धूप का चश्मा और पूरे बाजू के कपड़े पहनकर भी स्किन को एक्स्ट्रा सुरक्षा दें.

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, चाहे आप Tinted Sunscreen चुनें या Regular Sunscreen, सबसे जरूरी बात यह है कि आप रोज सनस्क्रीन लगाएं. इससे स्किन को सूरज की हानिकारक रेज से नुकसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- नमक के पानी से मुंह धोने पर क्या होता है? जानें चेहरे पर दिखेगा कैसा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com