हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाहत हर कोई रखता है. इसके लिए कुछ लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है नमक के पानी से मुंह धोना. आपने कुछ ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स को भी ऐसा करते हुए देखा होगा. लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है? आइए जानते हैं नमक के पानी से मुंह धोने से क्या होता है-
कितना अच्छा है ये नुस्खा?
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, नमक चेहरे पर हल्के स्क्रब की तरह काम करता है. यह त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. इससे चेहरा पहले से ज्यादा साफ, मुलायम और थोड़ा चमकदार दिख सकता है. इसके अलावा नमक त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी को साफ करने में भी मदद करता है. इससे चेहरे के पोर्स साफ नजर आ सकते हैं और ऑयली स्किन वाले लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.
ज्यादा इस्तेमाल करने से हो सकते हैं नुकसानरिपोर्ट में आगे बताया गया है, नमक का पानी त्वचा को कुछ फायदे जरूर दे सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल रोजाना या ज्यादा मात्रा में करना सही नहीं है. ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है.
हो सकते हैं ये नुकसान- नमक त्वचा की नमी कम कर देता है, जिससे चेहरा ड्राई हो सकता है.
- कुछ लोगों को इससे स्किन पर जलन, खुजली, रेडनेस, त्वचा में खिंचाव या पपड़ी उतरने जैसी परेशानी भी हो सकती है.
- जिन लोगों की स्किन पहले से ही ड्राई, सेंसिटिव है या जिन्हें एक्जिमा जैसी समस्या है, उन्हें नमक के पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.
- अगर आप नमक के पानी से चेहरा धोना चाहते हैं, तो इसे रोज इस्तेमाल न करें.
- अच्छे नतीजों के लिए आप हफ्ते में 1 से 2 बार नमक के पानी से मुंह धो सकते हैं.
- मुंह धोते समय चेहरे को जोर-जोर से रगड़ने की गलती न करें.
- चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे.
वहीं, अगर नमक का पानी लगाने के बाद चेहरे पर जलन, खुजली, रेडनेस या ज्यादा ड्राईनेस महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो कोई भी घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले एक बार स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें- मेहंदी का कलर डार्क करने के लिए क्या मिलाएं? जानें घर पर डार्क मेहंदी कैसे बनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं