- कई कारणों से नहीं घटता वजन.
- डाइट में हो सकती हैं गलतियां.
- आधी-अधूरी जानकारी भी बनती है वजह.
Weight Loss: बात जब वजन घटाने की आती है तो आप क्या खा रहे हैं, क्या नहीं खा रहे हैं, कौनसी एक्सरसाइज कर रहे हैं और कौनसी नहीं कर रहे हैं जैसी तमाम चीजें मैटर करने लगती हैं. अगर आप बहुत लंबे समय से वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और फिर भी आपको कुछ खास परिणाम देखने को नहीं मिल रहे तो इसका एक कारण आपकी कुछ गलतियां (Weight Loss Mistakes) हो सकती हैं जो आपके वजन कम होने के बीच अवरोध पैदा कर रही हैं. जानिए वजन घटाने से जुड़ी वे कौनसी गलतियां हैं जो आपको पतला होने से रोक रही हैं और किस तरह आप उन्हें सुधार सकते हैं.
इस एक पौधे से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, दूर होती हैं शरीर की ये 5 परेशानियां, जान लीजिए आप भी
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वजन घटाने में होने वाली गलतियां | Weight Loss Mistakes
मील स्किप करना
दिन में कम से कम 3 मील सभी को प्रोपर तरीके से लेने चाहिए. अगर आप वजन घटाने के चक्कर में अपना कोई एक मील जैसे नाश्ता या लंच स्किप (Skip) करते हैं तो यह आपके वजन घटाने के प्रोसेस को स्लो कर सकता है. साथ ही, एक मील स्किप करने के बाद हो सकता है आप अगला मील ज्यादा खा लें जो वजन बढ़ाने (Weight Gain) वाला साबित होने लगे.
वजन घटाना एक लंबा प्रोसेस है और इसके लिए निरंतर व नियमित होने की जरूरत होती है. अगर आप तनाव लेते हैं तो वजन घटाने में मुश्किल होने लगती है क्योंकि आपका मूड कई हद तक मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है.
खाने से फाइबर (Fiber) हटा देने पर वजन तेजी से घटता है यह पूर्णतया सही धारणा नहीं है. फाइबर बेहतर पाचन के लिए बेहद जरूरी है. फाइबर ना लेने पर आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ेगा जो वजन घटाने में मुश्किलें पैदा करता है.
नियमित ना रहनाकिसी भी मकसद को पूरा करने के लिए आपका नियमित रहना या कहें कंसिस्टेंट रहना जरूरी है. आप अपने वर्कआउट या खानपान को लेकर नियमित नहीं रहेंगे तो आपका शरीर भी कनफ्यूज होने लगेगा.
आधी-अधूरी जानकारी
वजन कम करने को लेकर अगर आप कोई डाइट (Diet) ले रहे हैं या नया वर्कआउट शुरू कर रहे हैं लेकिन आपको पूरी जानकारी नहीं है तो हो सकता है यह आपके लिए पूरी तरह से अच्छा साबित ना हो. बिना पूरी जानकारी के कोई नई डाइट आदि शूरू करने से जरूरी नहीं कि आपका वजन घटने ही लगे.
वजन कम करने की डाइट में प्रोटीन की अहम भूमिका है. यह शरीर को ऊर्जा देता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और मसल्स हेल्थ को भी अच्छी रखता है. साथ ही, प्रोटीन की कम मात्रा भी लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं