- सेहत के लिए अच्छे हैं ये पत्ते.
- एंटीवायरल गुणों से हैं भरपूर.
- सर्दी-जुकाम को रखते हैं दूर.
Healthy Food: ऐसे कई पत्ते हैं जो सेहत पर जबरदस्त असर दिखाते हैं और उन्हीं में से एक यह हरे पत्ते भी हैं. असल में इन हरे पत्तों (Green Leaves) को लोग अपने घरों में भी बड़े चाव से लगाते हैं. ये पत्ते और कोई नहीं बल्कि तुलसी के पत्ते हैं. तुलसी (Tulsi) की सिर्फ स्वादिष्ट चाय ही नहीं बनती बल्कि इसे कच्चा चबाया भी जा सकता है, साथ ही इसके फायदे सर्दी-जुकाम ठीक करने तक सीमित नहीं हैं. आइए जानें, सेहत और सुंदरता पर तुलसी (Tulsi Leaves) किन-किन तरीकों से फायदेमंद है और शरीर को किन बीमारियों से बचाने में मददगार भी है.
तुलसी के सेहत पर होने वाले फायदे | Tulsi Health Benefits
तुलसी को औषधीय पौधा कहा जाता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक और आयरन की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अगर आपके शरीर में डायबिटीज के लक्षण दिखने लगे हैं तो आपके लिए तुलसी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. कई स्टडीज के अनुसार तुलसी ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कम करने में असरदार है.
जोड़ों के दर्द से राहत
तुलसी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द से राहत पहुंचाते हैं. एक कप पानी में तुलसी के पत्तों की चाय (Tulsi Tea) बनाकर पीना भी बेहद अच्छा साबित होता है. यह तनाव को भी कम कर देती है.
वजन घटाने और कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी तुलसी लाभकारी साबित होती है. इसमें बैड कॉलेस्ट्रोल यानी LDL को घटाने और गुड कॉलेस्ट्रोल यानी HDL को बढ़ाने वाले गुण होते हैं.
पेट के लिए भी तुलसी अच्छी है. यह पेट में बनने वाले एसिड को कम करती है जिससे पेट से जुड़ी कई दिक्कतों (Stomach Problems) में आराम मिलता है. एसिडिटी और जी मिचलाना महसूस होने पर भी तुलसी का सेवन किया जा सकता है.
एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तुलसी सर्दी-जुकाम जैसी वायरल बीमारियों और इंफेक्शन को दूर करती है. इसलिए इसे हीलिंग गुणों से भरपूर भी कहा जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं