- हाई बीपी में हरी पत्तेदार सब्जियों का करना चाहिए सेवन.
- चुकंदर भी बीपी में फायदेमंद.
- रोज कच्चा लहसुन खाने से बीपी रहता है कंट्रोल.
Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप ) की समस्या अब बहुत आम हो चुकी है. इसका कारण है खराब दिनचर्या और तनाव जिसके कारण 40-45 साल की उम्र में ही लोग इसके शिकार हो रहे हैं. लेकिन अगर परेशानी है तो समाधान भी है, बस आपको अपने खान पान में थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत है. उसके बाद आप खुद महसूस करेंगे की आपका ब्लड प्रेशर पहले से कंट्रोल में है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आप जल्दी से अपने बीपी को कंट्रोल (food in high bp) कर पाएंगे.
हाइपरटेंशन फूड्स | Food in hypertension
हरी सब्जियां | green leafy vegetableहाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में पत्तेदार सब्जियां बहुत सहायक होती हैं. आपको पालक, लेट्यूस जैसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा केला भी ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में बहुत सहयोग करता है. इसमें भी पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है. बीपी में प्रत्येक दिन आपको एक केला खाना चाहिए.
चुकंदर | Betrootचुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड वेसेल्स को खोलने में मदद करते हैं. आप इसे सलाद के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. वहीं, इसका जूस भी पिया जा सकता है.
लहसुन | Garlicहाइपरटेंशन में लहसुन भी बहुत कारगर है. लहसुन एंटी बायटिक और एंटी-फंगस के गुणों से भरपूर होता है. इसके सेवन से मांसपेशियों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है. तो अब से कच्चा लहसुन खाना शुरू कर दें रोज सुबह फिर देखिए कैसे आपका शुगर लेवल कंट्रोल होता है. हालांकि खाने में कोई भी बदलाव करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं