विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

साइंस ने माना इस सुपरमॉडल को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

'Golden Ratio of Beauty Phi' क्लासिक ग्रीक कैलकुलेशन के अनुरूप खूबसूरती को परिभाषित करता है. इसमें चेहरे के अनुपात का माप मानकों के जरिए किया जाता है.

Also Read in
साइंस ने माना इस सुपरमॉडल को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला
साइंस ने बेला हदीद को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है

सुपरमॉडल बेला हदीद (Bel'a Hadid) दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्‍कि ग्रीक के गणितज्ञों का मानना है कि बेला संसार की सबसे सुंदर स्‍त्री हैं. 

goss.ie. की रिपोर्ट के अनुसार 'Golden Ratio of Beauty Phi Standards' के मुताबिक दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का निर्धारण करने वाले वैज्ञानिकों ने विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के चेहरे का चयन किया है, जो इस पैमाने पर करीब-करीब सटीक बैठता है. 
 

'Golden Ratio of Beauty Phi' क्लासिक ग्रीक कैलकुलेशन के अनुरूप खूबसूरती को परिभाषित करता है. इसमें चेहरे के अनुपात का माप मानकों के जरिए किया जाता है. आपको बता दें कि ग्रीक स्कॉलर्स ने इस पैमाने को सुंदरता को वैज्ञानिक फॉर्म्युला के अनुरूप परिभाषित करने की कोशिश करते वक्त लागू किया था.

'गोल्डन रेशियो' पैमाने के मुताबिक, 23 वर्षीय बेला का चेहरा माप से 94.35 फीसदी तक मिलता है. वहीं इसी पैमाने के अनुसार, पॉप दीवा बियॉन्से को दूसरे स्थान पर रखा गया है. उनका चेहरा 92.44 फीसदी पैमाने के अनुरूप है. 

ऐक्ट्रेस अंबर हर्ड 91.85 फीसदी के अनुपात के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे 91.81 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर हैं.

गौरतलब है कि यह माप लंदन के प्रतिष्ठित हार्ले स्ट्रीट के एक लोकप्रिय फेशियल कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्‍टर जूलियन डी सिल्वा ने लिया.

डेली मेल ने डॉक्‍टर जूलियन के हवाले से लिखा है, "बेला हदीद अपने चेहरे के पर्फेक्‍ट माप की वजह से स्‍प्‍ष्‍ट विजेता हैं. उन्‍हें सबसे ज्‍यादा 99.7 फीसदी नंबर ठुड्डी यानी कि चिन के लिए मिले. इस हिसाब से पर्फेक्‍ट शेप से उनका चेहरा सिर्फ 0.3 फीसदी कम है." 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bella Hadid, Bella Hadid Pics, Most Beautiful Women In The World, World's Most Beautiful Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com