विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2022

रैम्प की इस क्वीन को मिला मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब, देखें शानदार फोटोशूट

Model of The Year 2022: साल 2022 अलविदा कहने जा रहा है. साल 2022 के बेस्ट एक्टर से लेकर फिल्मों तक की फेहरिस्त जारी हो चुकी है. लेकिन जानते हैं अब साल 2022 की मॉडल ऑफ द ईयर के खिताब का भी ऐलान हो गया है.

रैम्प की इस क्वीन को मिला मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब, देखें शानदार फोटोशूट
Model of The Year 2022: इस मशहूर मॉडल को मिला मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब
नई दिल्ली:

साल 2022 अलविदा कहने जा रहा है. साल 2022 के बेस्ट एक्टर से लेकर फिल्मों तक की फेहरिस्त जारी हो चुकी है. लेकिन जानते हैं अब साल 2022 की मॉडल ऑफ द ईयर के खिताब का भी ऐलान हो गया है. बेला हदीद को 2022 की मॉडल ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है. इस खिताब को मॉडल्स डॉट कॉम ने दिया है. वैसे भी इस साल बेला हदीद हर बड़े फैशन शो में तो छाई ही रहीं, इसके अलावा नामी मैग्जीन के कवर के लिए भी उन्होंने खूब शूट किए.

मॉडल्स डॉट कॉम ने बेला हदीद के नाम का ऐलान करते हुए कहा, 'एकमात्र चेहरा जिसने इंडस्ट्री की सर्वव्यापी मांग के साथ वर्ष को परिभाषित किया. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफरों, स्टाइलिस्ट और क्लाइंट्स के साथकाम किया, हर जगह भी वह नजर आईं और उन्हें 2022 का अग्रणी स्टार बना दिया.

इंडस्ट्री और पाठकों की पसंद दोनों के लिए हमारे मॉडल ऑफ द ईयर सर्वसम्मत विजेता, बेला हदीद, और उपविजेता विटोरिया सेरेटी को उद्योग की पसंद के लिए और अदुत अकेश को पाठकों की पसंद बनने के लिए बधाई.'

26 वर्षीय बेला हदीद का असली नाम इजाबेला खैरियाह हदीद है. 2016 में भी मॉडल्स डॉट कॉम ने उन्हें मॉडल ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा था.

अमेरिका के वाशिंगटन में जन्मी बेला हदीद ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. मशहूर मॉडल जीजी हदीद उनकी बहन हैं और वह भी रैम्प की दुनिया की क्वीन कहलाती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bella Hadid, Bella Hadid 2022, Bella Hadid Model Of The Year, Bella Hadid Ramp Walk, Bella Hadid Ramp Walk Video, Bella Hadid Fashion Show, Bella Hadid MOTY, Vittoria Ceretti, Adut Akech, Bella Hadid Net Worth, Bella Hadid Age, Bella Hadid Instagram, Bella Hadid The Weeknd, Bella Hadid Sister, Gigi Hadid, Isabella Khairiah Hadid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com