- ठंड में आपकी स्किन भी हो जाती हैं डल.
- घर पर करें इसका इलाज.
- इस आसान फेस पैक को बनाकर अप्लाई करना शुरू कर दें.
अंकित श्वेताभ: मौसम में अचानक बदलाव के कारण स्किन ड्राई और बेजान (Dull and Dry Skin) हो जाती है. ठंड के मौसम में चेहरा फटने लगता हैं और ड्राई हो जाता है. इसी वजह से फेस डल (Dull face in Winter) नजर आती है. ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपने चेहरे का खास ख्याल रखें. लेकिन इसके लिए सलून जाना या किसी केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट को यूज करने से बेहतर है कि आप घरेलू उपाय (Home Remedies for glowing face in winter) करें. नेचुरल चीजों को यूज करने से आपको नेचुरल ग्लो मिल सकता है. ऐसे में आप रागी की मदद से घर पर एक खास फेस पैक (Ragi Face Pack) लगा सकते हैं. आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने का आसान तरीका.
Green Plants: सर्दियों में हरा भरा रहेगा आंगन बस घर के अंदर लगाएं ये 10 शानदार पौधे, होगी हरियालीग्लोइंग स्किन के लिए रागी से बनाएं खास फेस पैक | Ragi Face Pack for glowing Face
जरूरी सामग्रीरागी का आटा - 2 बड़ा चम्मच
दही - 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
शहद - 1 चम्मच

सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच रागी का आटा लेकर इसमें 1 चम्मच दही मिलाएं.
अब इसमें नींबू का रस और शहद ऐड करें.
इसके बाद सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिला लें. तब तक मिलाएं जबतक मिक्स एक चीकने पेस्ट जैसा दिखने लगे.

ऐसे करें अप्लाई | How to apply
फेस पैक को यूज करने से पहले अपने अपने फेस को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें जिससे सारी गंदगी निकल जाएं.
फिर रागी के फेस पैक को पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से अप्लाई करें.
लगाने के बाद पैक को 15 से 20 मिनट के लिए अच्छी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें.
चेहरे पर जब खिंचाव महसूस हो तब इसे पानी की मदद से मलते हुए अच्छी तरह से साफ कर लें.
फेस पैक हटाने के बाद चेहरे पर क्रीम या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे चेहरा फटेगा नहीं और मुलायम रहेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं