विज्ञापन

बच्चों के लिए सबसे अच्छा कार्टून कौन सा है? पीडियाट्रिशियन ने बताया Cocomelon, Baby Shark, Peppa Pig और छोटा भीम में से क्या दिखाएं

कुछ कार्टून बच्चों को नई बातें सिखाते हैं, जबकि कुछ का असर उनके व्यवहार पर भी पड़ सकता है. इसी को लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कई फेमस कार्टून को रेटिंग दी है और बताया है कि कौन सा कार्टून बच्चों के लिए ज्यादा अच्छा है. आइए जानते हैं-

बच्चों के लिए सबसे अच्छा कार्टून कौन सा है? पीडियाट्रिशियन ने बताया Cocomelon, Baby Shark, Peppa Pig और छोटा भीम में से क्या दिखाएं
बच्चों के लिए कौन सा कार्टून है सबसे अच्छा?
(Photo Credit: Freepik)

बच्चों को कार्टून देखना बहुत पसंद होता है. कई बार पेरेंट्स भी बच्चों को व्यस्त रखने के लिए कार्टून चला देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर कार्टून बच्चों के लिए अच्छे नहीं होते हैं? कुछ कार्टून बच्चों के दिमाग पर गलत असर भी डाल सकते हैं. इसे लेकर फेमस पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि बच्चों के लिए कौन से कार्टून अच्छे है और क्या उन्हें नहीं दिखाना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में- 

Cocomelon

लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कोकोमेलन का. ये सबसे फेमस कार्टून में से एक है. लेकिन डॉक्टर इसे 10 में से सिर्फ 2 रेटिंग देते हैं. इसका कारण बताते हुए पीडियाट्रिशियन कहते हैं, कोकोमेलन में बहुत तेज आवाज, चमकीले रंग और तेजी से बदलने वाले सीन होते हैं. इससे बच्चे जल्दी आकर्षित हो जाते हैं, लेकिन उनका ध्यान भी जल्दी भटक सकता है. ऐसे कार्टून बच्चों को बार-बार स्क्रीन देखने की आदत भी डाल सकते हैं.

Baby Shark 

बेबी शार्क को डॉक्टर ने 10 में से 6 अंक दिए हैं. इसे लेकर वे बताते हैं, इस कार्टून में प्यारे कैरेक्टर और समुद्र से जुड़ी कहानियां होती हैं. इसलिए कोकोमेलन की तुलना में ये कार्टून ज्यादा बेहतर माना जा सकता है. 

Tom and Jerry 

Tom and Jerry को 10 में से 7 रेटिंग देते हुए पीडियाट्रिशियन कहते हैं, ये कार्टून बच्चों को हंसाता है, लेकिन इसमें एक-दूसरे को मारना या ज्यादा हाइपर करने जैसे सीन भी होते हैं. अब भले ही कार्टून में किसी को गंभीर चोट नहीं लगती है लेकिन छोटे बच्चे ऐसी चीजों की नकल कर सकते हैं. 

Choo Choo 

इस कार्टून को डॉक्टर ने 10 में से 8 अंक दिए हैं. पीडियाट्रिशियन का कहना है कि यह कार्टून बच्चों को नई भाषाओं के शब्द सिखाने के साथ-साथ छोटी-छोटी समस्याओं का हल ढूंढना भी सिखाता है. इसलिए आप अपने बच्चों को इसे दिखा सकते हैं.

Peppa Pig

Peppa Pig को भी 10 में से 8 अंक देते हुए पीडियाट्रिशियन कहते हैं, इसमें परिवार, दोस्त, स्कूल और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों को बहुत आसान तरीके से दिखाया जाता है. बच्चे इससे अच्छे व्यवहार और समस्या को समझकर हल करना सीख सकते हैं.

छोटा भीम

छोटा भीम को डॉक्टर ने 10 में से 6 अंक दिए हैं. उनके मुताबिक यह कार्टून मजेदार है, लेकिन इसकी कहानियां असली जिंदगी जैसी नहीं होतीं. इसलिए इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए देखना ठीक है.

Motu Patlu

मोटू पतलू को 10 में से 4 अंक देते हुए डॉक्टर कहते हैं, इसमें काफी शोर-शराबा होता है, साथ ही बच्चों को सीखने के लिए बहुत कम बातें मिलती हैं.

Mickey Mouse 

वहीं, Mickey Mouse को 10 में से 7 अंक देते हुए पीडियाट्रिशियन कहते हैं, इसमें मजेदार कहानियों के साथ बच्चों को सोचने, समझने और छोटी-छोटी समस्याओं का हल निकालने की सीख मिलती है. ऐसे में ये कार्टून बच्चों के लिए अच्छा हो सकता है. 

इस बात का भी रखें ध्यान 

ध्यान रखें कि सिर्फ अच्छा कार्टून चुनना ही काफी नहीं है. यह भी जरूरी है कि बच्चा कितनी देर तक स्क्रीन देख रहा है. कोशिश करें कि बच्चे सीमित समय तक ही कार्टून देखें. साथ ही ऐसे कार्टून चुनें जिनसे उन्हें कुछ नया सीखने को मिले. अगर माता-पिता बच्चों के साथ बैठकर कार्टून देखें और बाद में उससे जुड़ी बातें करें, तो बच्चों को उसका फायदा और भी ज्यादा मिलता है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बच्चों को कैसे सिखाएं Discipline? पीडियाट्रिशियन ने बताए 5 आसान तरीके, हर माता-पिता को जाननी चाहिए ये बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com