विज्ञापन

गर्मियों में लंबे बाल संभालना मुश्किल? ये हेयरकट अपनाएं

Summer Haircut Ideas: गर्मी में पसीने और हेयर फॉल से बचने के लिए जानिए महिलाओं के बेस्ट हेयरकट्स और टिप्स-

गर्मियों में लंबे बाल संभालना मुश्किल? ये हेयरकट अपनाएं
Short Summer Hairstyles For Women

Summer Haircut Ideas: गर्मियों में लंबे और भारी बाल पसीना, चिपचिपाहट और हेयर फॉल बढ़ा सकते हैं. ऐसे में सही हेयरकट न सिर्फ आपको कूल महसूस कराता है, बल्कि स्टाइल भी बनाए रखता है. अगर आप भी सोच रही हैं कि गर्मियों में बाल कैसे कटवाएं, तो ये टिप्स आपके काम आएंगे.

गर्मियां आती नहीं कि लड़कियों के लिए अपने बालों को संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे लंबे और भारी बाल चिपचिपे होने लगते हैं, बार-बार उलझने लगते हैं. क्या आप भी इन्हीं दिक्कतों का सामना कर रही हैं?

अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ 2 ऐसी समर हेयरकट के बारे में बताने वाले हैं, जो न केवल बालों को मैनेज करना आसान बनाएंगे, बल्कि आपको एक फ्रेश और स्टाइलिश लुक भी देने में मददगार साबित हो सकते हैं.

गर्मियों में हेयरकट, summer haircuts for women, garmiyo me ladies haircut, short haircut for women, summer hair care tips, women hairstyle summer,

Photo Credit: AI

लड़कियों के लिए कौन सा कट सबसे अच्छा है?

शोल्डर लेंथ लेयर्स: गर्मियों के लिए शोल्डर लेंथ लेयर्स एक शानदार विकल्प है. यह कट न तो बहुत छोटा होता है और न बहुत लंबा होता है. लेयर्स की वजह से बालों में वॉल्यूम आता है और चेहरा ज्यादा शार्प दिखता है.

गर्मियों में छोटे बाल क्यों ज्यादा बेहतर होते हैं?

  • गर्मी में बाल गर्दन पर नहीं चिपकते.
  • जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए बार-बार पसीने से खराब नहीं होते.
  • पतले बालों में वॉल्यूम दिखता है.

गर्मियों के लिए महिलाओं के बेस्ट हेयरकट

बॉब कट: बॉब कट गर्मियों में लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट हेयरकट माना जाता है. अगर आप छोटे बालों के साथ स्टाइलिश लगना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

क्यों अपनाएं?

  • गर्मी में एकदम हल्का महसूस होता है.
  • पसीना कम लगता है और बालों में चिपचिपापन नहीं होता.
  • चेहरे का लुक ज्यादा जवान और फ्रेश दिखता है.

किस फेस शेप पर कौन‑सा हेयरकट सूट करता है?

हर फेस शेप पर एक‑सा हेयरकट अच्छा नहीं लगता. सही कट चुनने से न सिर्फ लुक बेहतर दिखता है, बल्कि गर्मियों में कम पसीना और आसान स्टाइलिंग भी मिलती है.

Round Face

  • अगर आपका चेहरा गोल है, तो ऐसे हेयरकट चुनें जो फेस को थोड़ा लंबा दिखाएं.
  • बेस्ट ऑप्शन: लॉन्ग लेयर्स, साइड पार्टीशन, लॉब कट.
  • बहुत ज्यादा छोटे और गोल कट से चेहरा और चौड़ा लग सकता है.

Oval Face

  • ओवल फेस शेप वाली महिलाएं सबसे ज्यादा lucky मानी जाती हैं.
  • बेस्ट ऑप्शन: बॉब कट, पिक्सी कट, शोल्डर लेंथ लेयर्ड कट.
  • आप गर्मियों में short haircut ट्राय कर सकती हैं, बिना ज्यादा सोचे.

Long Face

  • लंबे फेस शेप में बैलेंस लाने के लिए ऐसे हेयरकट बेहतर होते हैं जो चौड़ाई दें.
  • बेस्ट ऑप्शन: शोल्डर लेंथ कट, वेवी स्टाइल, फ्रंट बैंग्स.
  • बहुत लंबे और एकदम straight बाल चेहरे को और लंबा दिखा सकते हैं.

गर्मियों में हेयरकट के साथ रखें इन बातों का ध्यान

सिर्फ सही हेयरकट ही नहीं, उसकी देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी है. खासकर गर्मियों में.

  • Frequent Trimming : गर्मी में बाल जल्दी रूखे और दोमुंहे हो जाते हैं. हर 4–6 हफ्ते में हल्की ट्रिमिंग कराने से बाल हेल्दी और मैनेजेबल रहते हैं.
  • Hair Wash Routine : पसीने की वजह से स्कैल्प जल्दी गंदा हो जाता है. हफ्ते में 2–3 बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोना बेहतर रहता है.
  • Styling Products से बचें : गर्मियों में ज्यादा जेल, वैक्स या भारी सीरम बालों को चिपचिपा बना सकते हैं और हेयर फॉल बढ़ा सकते हैं. हल्के, नॉन‑ग्रीसी प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें.

FAQs

Q. गर्मियों में लंबे बाल रखना सही है या नहीं?
A. बहुत ज्यादा लंबे बाल गर्मियों में पसीना और बाल झड़ने की समस्या बढ़ा सकते हैं।

Q. क्या गर्मियों में छोटे बाल ज्यादा संभालने में आसान होते हैं?
A. हां, छोटे बाल जल्दी सूखते हैं और स्कैल्प को ठंडा रखते हैं।

Q. गर्मियों में कितना छोटा हेयरकट रखें?
A. Shoulder length या उससे थोड़े छोटे बाल गर्मियों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बार-बार मुरझा जाता है पुदीने का पौधा? ये रहा लंबे समय तक फ्रेश रखने का देसी जुगाड़!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com