विज्ञापन

हेल्दी लाइफ का आसान फॉर्मूला, हफ्ते में केवल 90-120 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मिलेंगे कई बड़े फायदे

Benefits Of Strength Training: लंबी और हेल्दी जिंदगी के लिए हफ्ते में सिर्फ 90–120 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग काफी हो सकती है. एक नई स्टडी में इसे दिल और दिमाग की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है.

हेल्दी लाइफ का आसान फॉर्मूला, हफ्ते में केवल 90-120 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मिलेंगे कई बड़े फायदे
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के फायदे
(Photo Credit: Freepik)

अगर आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीना चाहते हैं, तो अपने वीकली रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है. ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में पब्लिश एक नई स्टडी के अनुसार, हफ्ते में 90 से 120 मिनट की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपको कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है. इसके साथ ही शरीर को फिट और एक्टिव बनाने में भी मददगार साबित हो सकती है. इस स्टडी में रिसर्चर्स ने करीब 1.47 लाख लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों की लगभग 30 सालों तक स्टडी किया. इसके आधार पर उन्होंने पाया कि रेग्युलर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने वाले लोगों में कई गंभीर बीमारियों से मृत्यु का खतरा कम देखा गया है.

दिल और दिमाग की बीमारियों का जोखिम घट सकता है

स्टडी के मुताबिक, जो लोग हफ्ते में 90 से 120 मिनट तक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते थे, उनमें दिल की बीमारियों से मृत्यु का खतरा 19 फीसदी तक कम पाया गया. वहीं, न्यूरोलॉजिकल यानी दिमाग और नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियों से मृत्यु का जोखिम 27 फीसदी तक कम देखा गया. 

कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का साथ सबसे ज्यादा फायदेमंद

स्टडी में यह भी सामने आया कि सबसे अच्छे परिणाम उन लोगों में देखने को मिले, जिन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ रेग्युलर कार्डियो एक्सरसाइज भी की. यानी सिर्फ वजन उठाना ही नहीं, बल्कि तेज चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना या तैराकी जैसी एक्टिविटीज भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन शरीर को ज्यादा फिट रखने के साथ कई बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है.

उम्र बढ़ने के साथ भी रह सकते हैं एक्टिव

स्टडी के अनुसार, मजबूत मांसपेशियां केवल शारीरिक ताकत ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि बढ़ती उम्र में रोजमर्रा के काम आसानी से करने में भी मदद करती हैं. इससे व्यक्ति लंबे समय तक आत्मनिर्भर रह सकता है और गिरने या चोट लगने का जोखिम भी कम हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई गंभीर बीमारी है या वह पहली बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू कर रहा है, तो उसे डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Tinted Sunscreen Vs Regular Sunscreen क्या है ज्यादा अच्छा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जान लें
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Strength Training, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com