विज्ञापन

क्या छोटे बच्चों के सामने कपड़े चेंज करना चाहिए? Parenting Expert ने बताया इससे बच्चे पर कैसा असर होगा

पीडियाट्रिशियन सुमित्रा मीणा ने बताया कि बच्चों के सामने कपड़े बदलना ठीक है या नहीं या ऐसा करने से बच्चे पर क्या असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय-

क्या छोटे बच्चों के सामने कपड़े चेंज करना चाहिए? Parenting Expert ने बताया इससे बच्चे पर कैसा असर होगा
किस उम्र के बाद बच्चे के सामने कपड़े नहीं चेंज करने चाहिए?
(Photo Credit: Freepik)

घर में छोटे बच्चे हों, तो माता-पिता के मन में कई सवाल आते हैं. इन्हीं में से एक सवाल है कि क्या बच्चों के सामने कपड़े बदलना या नहाना सही है? कई माता-पिता को लगता है कि ऐसा करने से बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है. वहीं, कुछ लोगों का मानना होता है कि बच्चों को ज्यादा समझ नहीं होती है ऐसे में चेंज करने से उनपर कोई असर नहीं पड़ेगा. अगर आपके मन में भी इस बात को लेकर कंफ्यूजन है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इस विषय पर पीडियाट्रिशियन सुमित्रा मीणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने वीडियो में उन्होंने बताया कि बच्चों के सामने कपड़े बदलना ठीक है या नहीं या ऐसा करने से बच्चे पर क्या असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, जब बच्चे बहुत छोटे होते हैं और उनका विकास हो रहा होता है, तब वे अपने आसपास की चीजों को देखकर और समझकर सीखते हैं. इस उम्र में अगर माता-पिता बच्चे के सामने कपड़े चेंज करें, तो बच्चे में बॉडी पार्ट्स को लेकर समझ बढ़ती है. बच्चा समझता है कि इंसान का शरीर सामान्य है और इसे लेकर शर्म महसूस करने की जरूरत नहीं है.

किस उम्र के बाद बच्चे के सामने कपड़े नहीं चेंज करने चाहिए?

पीडियाट्रिशियन आगे बताती हैं, जब बच्चा करीब साढ़े तीन से चार साल का होने लगता है, तब बच्चे को प्राइवेसी के बारे में सिखाना जरूरी है. इस उम्र में बच्चे के सामने चेंज करने से बचें और उसे सिखाएं कि ये आपकी प्राइवेसी है. इसके साथ ही बच्चे को भी समझाएं कि अगर कोई कपड़े बदल रहा है और वह अकेले रहना चाहता है, तो उसकी बात का सम्मान करना चाहिए. साथ ही आपको खुद भी अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए. बच्चे को बताएं कि उसके शरीर पर केवल उसका अधिकार है. इस तरह बच्चा सही-गलत और कंसेंट के बारे में सिखता है.

पीडियाट्रिशियन कहती हैं, इस तरह बच्चे की उम्र को ध्यान में रखते हुए आप उसे चीजें सिखा सकते हैं. वहीं, अगर बच्चा आपसे कुछ सवाल करे, तो उसके सवालों का बिना डांटे जवाब दें और आप खुद भी उसकी निजी सीमाओं का सम्मान करें.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- चेहरे से पिंपल के भूरे निशानों को कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com