Shanaya Kapoor Latest Photos : लहंगे बेस्ट फेस्टिव अटायर होते हैं. वेडिंग फंक्शन पर ज्यादातर लड़कियां लहंगा पहनना पसंद करती हैं. लेकिन कई बार लहंगा बहुत भारी या गॉडी लुक देता है, जो यंग गर्ल्स की चॉइस नहीं होती. ऐसे में अगर आप एलीगंस के साथ साथ स्टाइलिश लहंगे की तलाश में हैं तो आप शनाया कपूर के इन स्टाइलिश डिजाइनर लहंगों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. शनाया के लहंगों में खास बात ये है कि ये स्टाइलिश होने के साथ साथ कैरी करने में बेहद आसान है. तो चलिए आपको दिखाते हैं शनाया कपूर के कुछ बेहद खूबसूरत लहंगा लुक.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
मिंट ग्रीन लहंगा विद ब्लू दुपट्टा
शनाया कपूर के इस मिंट ग्रीन लहंगे पर नज़र डालें. मनीष मल्होत्रा ने शनाया के इस लहंगे को डिजाइन किया है.इन लहंगे पर बेहद खूबसूरत कढ़ाई की गई है. इसके साथ सिल्वर कलर का गोटा पट्टी बॉर्डर लहंगे की ब्यूटी को एन्हांस कर रहा है. मैचिंग ब्लाउज़ के साथ शनाया ने अपने इस डिजाइनर लहंगे को लाइट ब्लू कलर के ओर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया है. दीवा का कुंदन मांगटीका उनके लुक को परफेक्ट वेडिंग लुक दे रहा है.
एफोर्टलेसली एलिगेंट
मस्टर्ड पोल्का डॉट लहंगा स्कर्ट और मिरर वर्क के साथ कढ़ाई वाला नेकलाइन स्ट्रैपी ब्लाउज पहने शनाया कपूर बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. टाई एंड डाई मल्टीकलर्ड ओर्गेंजा दुपट्टे को कौड़ी लगाकर सजाया गया है. फ्रेंड की मेहंदी सेरेमनी या संगीत के लिए ये परफेक्ट लहंगा हो सकता है. शनाया ने अपने लुक को कॉम्प्लीमेंटन करने गोल्डन झुमके और गोल्डन बैंगल्स को पेयर किया है.
शाइनिंग ब्राइटर
गोल्डन कलर इन दिनों ट्रेंड में है. यही वजह है कि अब खुद ब्राइड भी गोल्डन कलर का लहंगा अपने वेडिंग के लिए ऑप्ट करने लगी हैं. तो अगर आप ब्यूटीफुल एंड ग्रेसफुल गोल्डन लहंगा डिजाइन कराने की प्लानिंग में हैं तो शनाया कपूर का ये गोल्डन लहंगा आपके लिए बेस्ट इंस्पिरेशन बन सकता है. गोल्डन कढ़ाई से सजाए गए शनाया के ब्लाउज़ को गोल्डन शिमरी स्कर्ट के साथ जोड़ा गया है जो शिमरी दुपट्टे के साथ कम्प्लीट ऑसम लुक दे रहा है.
पॉवर ऑफ फ्लॉवर
अपने इस लुक में सिंपल एंड ब्यूटीफुल रेड एंड व्हाइट फ्लॉवर प्रिंट लहंगे में शनाया कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं. शनाया ने अपने रेड एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन फ्लावर प्रिंट क्रॉप टॉप के साथ बेहद खूबसूरत स्कर्ट को डायमंड डैंगलर्स के साथ पेयर किया हुआ है. अपने इस ग्रेसफुल लहंगे के साथ दीवा का मिनिमल मेकअप उनकी ब्यूटी को अमेजिंग लुक दे रहा है.
आई कैचिंग रेड डिजाइनर लहंगा
शनाया कपूर का लहंगा लुक देखकर नज़रें जैसे ठहर सी गई हैं. रेड कलर का यह बेहद खूबसूरत डिजाइनर लहंगा जितना ग्लैमरस लुक दे रहा है उतना ही ग्रेसफुल भी नजर आ रहा है. शनाया के इस रेड लहंगे में गोल्डन कलर की फ्लावर एब्रॉयडरी की गई है. वी नेकलाइन ब्लाउज और स्लीव्स में गई कढ़ाई ब्लाउज के लुक को एनहांस कर रही है. दीवा ने अपने इस लुक को कुंदन नेकलेस और मांग टीके के साथ और भी खूबसूरत बना लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं