विज्ञापन

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: ओ रोमियो के साथ आई अनिल कपूर की भतीजी की फिल्म, तू या मैं ने पहले दिन कमाए इतने रुपये

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के साथ क्लैश में रिलीज हुई शनाया कपूर और आदर्श गौरव की नई फिल्म तू या मैं ने आज 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में डेब्यू किया.

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: ओ रोमियो के साथ आई अनिल कपूर की भतीजी की फिल्म, तू या मैं ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: ओ रोमियो के साथ आई अनिल कपूर की भतीजी की फिल्म

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के साथ क्लैश में रिलीज हुई शनाया कपूर और आदर्श गौरव की नई फिल्म तू या मैं ने आज 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में डेब्यू किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका शुरुआती प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है. यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसे बेजॉय नंबियार ने डायरेक्ट किया है. तू या मैं में शनाया कपूर इसमें अवनी शाह उर्फ "मिस वैनिटी" का रोल निभा रही हैं, जबकि आदर्श गौरव मारुति के किरदार में हैं. फिल्म वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हुई है, लेकिन दर्शकों की भीड़ कम दिख रही है.

तू या मैं का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिन के शाम 7 बजे तक तू या मैं ने सिर्फ 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया. पूरे पहले दिन का अनुमान 1 करोड़ रुपये के आसपास है, हालांकि कुछ शुरुआती आंकड़ों में यह 25-50 लाख रुपये नेट तक बताया जा रहा है. शाम के शो में ऑक्यूपेंसी सिर्फ 6.46% रही, जो काफी धीमी है. यह प्रदर्शन शनाया की डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से भी पीछे है, जिसने पहले दिन 30 लाख रुपये कमाए थे और शाम की ऑक्यूपेंसी 8.62% थी. तू या मैं फुटफॉल्स और शाम के शो में उससे आगे नहीं बढ़ पाई. फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपये माना जा रहा है, इसलिए यह शुरुआत उसके लिए चिंता का विषय है.

ओ रोमियो से मिल रही है टक्कर

वहीं, क्लैश में शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने बेहतर प्रदर्शन किया और पहले दिन 7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. तू या मैं को प्रमोशन और वर्ड ऑफ माउथ की कमी का सामना करना पड़ रहा है. वैलेंटाइन डे होने से उम्मीद है कि वीकेंड पर कपल्स और युवा दर्शक थिएटर्स पहुंचें, जिससे कलेक्शन में सुधार हो सकता है. लेकिन फिलहाल, यह धीमी शुरुआत के साथ आगे बढ़ रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म को रिव्यूज और ऑडियंस रिस्पॉन्स से रिकवर करना होगा. 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tu Yaa Main, Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1, Tu Yaa Main Box Office Collection, Tu Yaa Main Collection, Shanaya Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com