Skin Care: फल हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं यह तो हम सभी जानते हैं लेकिन ये फल त्वचा के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं हैं. यह हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन (Shahnaz Husain) का भी मानना है कि कुछ फल ऐसे होते हैं जो चेहरे को ग्लोइंग, बेदाग और चमकदार बनाते हैं. तो अगर इस गर्मी भरे मौसम में आप मुरझाई और बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो शहनाज हुसैन के यह फ्रूट फेस पैक (Fruit Face Pack) लगाकर एकदम ग्लोइंग और चमचमाती हुई त्वचा पा सकते हैं.
बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है गुड़हल का फूल, इन 4 तरीकों से सिर पर लगा सकते हैं इसे
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ट्राई करें शहनाज हुसैन के फ्रूट फेस पैक
सेब का फेस पैक - सेब हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें पैक्टिन और टैनिन पाया जाता है जो स्किन को टाइट करने का काम करता है और स्किन टोन को इवन करता है. जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है वो सेब का फेस पैक (Apple Face Pack) लगा सकते हैं. इसे बनाने के लिए सेब को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें और इसे ऐसे ही अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर साधारण पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन ब्राइट और टाइट होती है.
संतरे का फेस पैक करें ट्राई - स्वाद और सेहत में भरपूर संतरा विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है और विटामिन सी हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में आप संतरे से फेस पैक (Orange Face Pack) बनाने के लिए संतरे का रस निकाल लें. इस जूस को अपने चेहरे पर ऐसे ही लगाएं या इसमें एलोवेरा जैल मिलाकर अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं. इस फेस पैक में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट पाया जाता है जो स्किन को क्लीन करने में मदद करता है और टैनिंग को दूर करता है. साथ ही, स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है. आप हफ्ते में 2 से 3 बार संतरे के रस का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं