भागदौड़ भरे जीवन और स्ट्रेस के बीच अक्सर कई बार हम अपने जीवनसाथी को यह बताना भूल जाते हैं कि वे हमारे लिए कितने ज्यादा जरूरी और खास हैं. एक मजबूत और खुशहाल शादीशुदा रिश्ते की नींव सिर्फ बड़े-बड़े वादों पर नहीं बल्कि छोटी-छोटी आदतों और कुछ शब्दों पर भी टिकी होती है. अगर आप भी अपने रिश्ते में प्यार की मिठास घोलना चाहते हैं, तो रोजमर्रा की बातचीत में कुछ खास बातों को शामिल करना शुरू कर दें. आइए जानते हैं ऐसी 4 बातें, जिन्हें आप हर दिन अपने जीवनसाथी से कहकर रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ा सकते हैं. साथ ही इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ता भी पहले से ज्यादा मजबूत होगा.
1. थैंक यू
अक्सर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी एक दूसरे के एफर्ट्स को बहुत आम समझना शुरू कर देते हैं. लेकिन असल में एक छोटा सा 'थैंक यू' आपके रिश्ते को बदल सकता है. आप अपने जीवनसाथी की हर एक छोटी कोशिश के लए धन्यवाद जरूर कहें. जब आप अपने पार्टनर की मेहनत और प्यार की सराहना करेंगे तो उन्हें अपनापन जरूर महसूस होगा. यही एहसास रिश्ते में अपनापन, सम्मान और खुशियां बढ़ाता है.
2. आप में सच में कैसे हो?
अक्सर कपल एक दूसरे ये जरूर पूछते हैं कि आपका दिन कैसा गया. इसका जवाब भी काफी कॉमन होता है. इसकी जगह आप अगर ये पूछेंगे कि आप सच में कैसे हैं, तो इससे काफी बदलाव नजर आएगा. इससे आपके जीवनसाथी को लगेगा कि आपको उनकी दिनचर्या नहीं, बल्कि उनके इमोशन्स की भी चिंता है. ऐसे में हो सकता है कि अगर वे किसी दबाव में है, या फिर किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो आपसे शेयर कर लाइट महसूस करेंगे.
3. मुझे आप पर गर्व है
शादी के बाद मुश्किलें और चुनौतियां आना काफी आम बात है. ऐसे में जब आपका जीवनसाथी आपसे कहता है, 'मुझे तुम पर गर्व है', तो यह एहसास किसी और की तारीफ से कहीं ज्यादा खास लगता है. यह शब्द बताते हैं कि आपका पार्टनर आपकी मेहनत और स्ट्रगल को समझता है.
4. आई लव यू
शादीशुदा जिंदगी में काम का दबाव, घर की जिम्मेदारियां, मोबाइल नोटिफिकेशन और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच प्यार का इजहार करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. अपने पार्टनर से हर दिन 'आई लव यू' कहना उन्हें याद दिलाता है कि जिंदगी में चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यों न हो, आपका रिश्ता आज भी सबसे खास है.
यह भी पढ़ें: पार्टनर को मैसेज करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, रिश्ते में बढ़ेंगी दूरियां, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
यह भी पढ़ें: बच्चों को कैसे सिखाएं Discipline? पीडियाट्रिशियन ने बताए 5 आसान तरीके, हर माता-पिता को जाननी चाहिए ये बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं