Mulethi for skin : अगर आप चाहती हैं कि स्किन पर हमेशा निखार बना रहे तो उसके लिए लकड़ी की तरह दिखने वाली जड़ी बूटी, मुलेठी का इस्तेमाल करें. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ना सिर्फ आपके चेहरे को निखारेंगे बल्कि अन्य लाभ भी सेहत को पहुंचाएंगे. तो चलिए आज आपको इसके पोषक तत्वों के बारे में बताते हुए फायदों से रुबरू करवाते हैं. खाने में मीठी लगने वाली मुलेठी (mulethi uses) मैग्नीसियम, कैल्सियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर,थायमिन, नियासिन, विटामिन बी 6 पाए जाते हैं.
मुलेठी के लाभ
- अगर आप मुलेठी का पाउडर पानी में घोलकर पी लेते हैं तो इससे त्वचा संबंधी परेशानियों- जैसे- पिंपल, मुंहासे, झुर्रियां और एलर्जी से निजात मिल सकती है. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी.
- इसके अलावा यह चेहरे की सूजन को भी कम करता है. और तो और रुखी त्वचा को भी हाइड्रेट करने का काम करता है. इससे पिगमेंटेशन की शिकायत भी दूर होती है. आप इसके पाउडर से फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं.
- मुलेठी में ग्लैब्रिडिन एंटी-टायरोसिनेस होता है, जो मेलेनिन के उत्पादन को कम करने का काम करता है. इससे चेहरे पर निखार आएगा. आप स्किन प्रॉब्लम में शहद, दालचीनी मिक्स कर लें और इसे ऐक्ने और दाग वाली जगहों पर लगाएं. आप मुलेठी में एलोवेरा जैल मिलाकर भी लगा सकती हैं. यह भी फायदा पहुंचाने का काम करेगा.
- अन्य फायदे- आपको बता दें कि मुलेठी मधुमेह, मोटापा, खराब लिवर, चेहरे की सूजन को ठीक करने का काम करता है. इसके अलावा हार्मोनल, अल्सर, स्किन और बालों की परेशानी को भी कम करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रेखा और नीता अंबानी ने साथ आकर NMACC इवेंट को बनाया और स्पेशल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं