- स्किन के लिए बेहद अच्छा है यह पानी.
- इसे बनाना है बेहद आसान.
- त्वचा पर दिखने लगता है निखार.
Skin Care: इस बात से तो शायद ही कोई अंजान होगा कि हमारी रसोई किसी खजाने से कम नहीं होती, बस सही तरह से चीजों को इस्तेमाल करना आना चाहिए. स्किन के लिए खासतौर से ये प्राकृतिक चीजें अच्छा असर दिखाती हैं. इन्हीं की सूची में शामिल है एक ऐसा अनाज जो चेहरे पर निखार (Glow) लाने के साथ-साथ स्किन की कई दिक्कतों (Skin Problems) को दूर करता है. चलिए आपको बता ही देते हैं इसका नाम. यह अनाज है चावल. जापानी और कोरियाई स्किन केयर (Korean Skin Care) में तो खासकर चावल के पानी (Rice Water) को बढ़-चढ़कर इस्तेमाल किया जाता है, यहां तक कि उनके अनेक प्रोडक्ट्स में चावल का पानी एक मुख्य सामग्री के रूप में शामिल होता है. आइए जानें, आप अपनी स्किन के लिए किस तरह चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं.
Blackheads के कारण स्किन दिखती है खुरदरी तो घर पर बनाएं स्क्रब, हटने लगेंगे ये काले निशान
स्किन की दिक्कतों के लिए चावल का पानी | Rice Water For Skin Problems

Photo Credit: iStock
कैसे बनाएं चावल का पानी
चावल के पानी को बनाने के 2 तरीके हैं जिनमें से पहले के लिए आपको एक कप चावल लेने होंगे. आप किसी भी तरह के चावल का इस्तेमाल कर सकती हैं, जैसे बासमती, सफेद, ब्राउन राइस या फिर रेड राइस आदि. इसके बाद चावल को लगभग आधे घंटे पानी में भरकर किसी बर्तन में ढक कर रखें. आपका राइस वॉटर (Rice Water) तैयार हो जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
दूसरे तरीके के लिए आपको चावल को ढेर सारे पानी में पकाना है लेकिन पानी को फेंकना नहीं है. इस पानी को बर्तन में भरकर फ्रिज में रखें और एक हफ्ते के भीतर ही इसका इस्तेमाल करें.
- ड्राई स्किन (Dry Skin) पर चावल के पानी से नमी आती है. इससे रूखापन दूर होता है.
- इस पानी को टोनर (Rice Water Toner) की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- एक्ने को दूर करने के लिए इस पानी को चेहरे पर लगाएं.
- इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं.
- टैनिंग और सनबर्न से राहत पाने के लिए भी इस पानी को स्किन पर लगाया जाता है.
- इसके अलावा बहुत देर सोने के बाद जब चेहरा फूला हुआ दिखने लगता है तो इस मास्क को लगाया जाता है.
Makeup Mistakes: कुछ गलतियों के कारण ही बुरा दिखाई देता है मेकअप, इन टिप्स से पाएं परफेक्ट लुक
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं