Girl's height after early periods: आमतौर पर माना जाता है कि लड़कियों की हाइट (Girls height) पीरियड आने के बाद 6 से 8 सेमी से ज्यादा नहीं बढ़ती है. अक्सर पेरेंट अपनी बेटियों की हाइट को लेकर परेशान रहते हैं और चाहते हैं कि उन्हें पीरियड (Period) जल्दी शुरू नहीं हों. आजकल लड़कियों को पीरियड शुरू होने की उम्र घटकर औसतन 13 वर्ष हो गई है. ऐसे में हाइट कम रह जाने की चिंता और बढ़ गई है. हालांकि, स्वीडन के गोथेनबर्ग युनिवर्सिटी में हुए एक नए रिसर्च के अनुसार जल्दी पीरियड आना हाइट बढ़ने में बाधा का काम नहीं करती है. आइए जानते हैं इस रिसर्च के अनुसार पीरियड शुरू होने की उम्र और हाइट में क्या संबंध है (Girls height after early periods) ….
13 सेंटीमीटर तक बढ़ी लंबाई
स्वीडन के गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी में हुए नए रिसर्च में पाया गया कि जिन लड़कियों को पीरियड 12 साल की उम्र से पहले शुरू हो जाती है, उनकी हाइट करीब 13 सेंटीमीटर तक बढ़ी है. इस रिसर्च में 800 से ज्यादा लड़कियों को जन्म से उनकी प्यूबर्टी को मॉनिटर किया गया. इस रिसर्च के नतीजों से सामने आया कि जिन लड़कियों के पीरियड्स जल्दी शुरू होते हैं, उनकी हाइट ज्यादा बढ़ती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देर से पीरियड का असर
गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी के पीडियाट्रिक रीसर्चर और इस स्टडी के मुख्य लेखक ऑथर एंटन होल्मग्रेन ने बताया कि इस स्टडी से यह स्पष्ट होता है कि पीरियड्स की शुरुआत और लड़कियों की लंबाई में गहरा संबंध है. जिन लड़कियों के पीरियड्स जल्दी शुरू होते हैं, उनकी लंबाई उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ती है, जबकि देर से पीरियड्स शुरू होने वाली लड़कियों में यह वृद्धि बहुत कम होती है.
बीएमआई और पीरियड
स्टडी में यह भी पता चला कि लड़कियों के बचपन के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और पीरियड्स की शुरुआत की उम्र के बीच सीधा संबंध है. जिन लड़कियों का बचपन में बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा होता है, उनमें पीरियड्स जल्दी शुरू होने की संभावना होती है, जबकि जिनका बचपन में बीएमआई कम होता है उनमें पीरियड देर से शुरू होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं