विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्ता लंबा चलाना है तो प्यार को रखें प्राइवेट, प्रेमानंद महाराज ने बताया प्रेम बढ़ाने का सीक्रेट, जानिए...

Relationship Advice: प्रेमानंद महाराज ने बताया कि सच्चे प्रेम को दिखावे से दूर और निजी रखना चाहिए. रिश्ते की हर बात सार्वजनिक करने के बजाय भरोसा, सम्मान, संवाद और भावनाओं को महत्व दें.

Relationship Tips: रिश्ता लंबा चलाना है तो प्यार को रखें प्राइवेट, प्रेमानंद महाराज ने बताया प्रेम बढ़ाने का सीक्रेट, जानिए...
प्रेम को हर किसी के सामने बताने या उसका प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं: प्रेमानंद महाराज
ndtv

आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़ी बातें खुलेआम शेयर करते हैं. रिश्ते की छोटी-बड़ी बातें भी पोस्ट और स्टोरी का हिस्सा बन जाती हैं. लेकिन क्या प्यार को मजबूत और लंबे समय तक बनाए रखने के लिए उसे निजी रखना जरूरी है. प्रेमानंद महाराज के एक संदेश में प्रेम को लेकर इसी तरह की बात कही गई है. उनके अनुसार, प्रेम जितना छिपाकर और संभालकर रखा जाता है. उतना ही गहरा होता जाता है.

प्रेम को दिखावा बनाने से बचें

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि सच्चे प्रेम को हर किसी के सामने बताने या उसका प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं होती है. जब प्रेम निजी रहता है तो उसमें दिखावे की जगह भावनाओं और आपसी समझ को ज्यादा महत्व मिलता है.

हर बात दुनिया को बताना जरूरी नहीं

उन्होंने आगे कहा कि रिश्ते में होने वाली हर बात को दोस्तों, रिश्तेदारों या सोशल मीडिया पर साझाा करने से निजीपन कम हो सकता है. कपल के बीच की कई बातें सिर्फ दोनों तक सीमित रहें तो भरोसा और अपनापन बनााए रखने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: प्यार कोई स्कोरबोर्ड नहीं है, रिश्ते में इन 5 चीजों की गिनती न करें, वरना बढ़ सकती हैं दूरियां

प्रेम को संभालकर रखने की बात

महाराज के संदेश का भाव है कि प्रेम को जितना ज्यादा सार्वजनिक किया जाता है, उसका आकर्षण धीरे-धीरे कम हो सकता है. इसलिए रिश्ते को लोगों की राय और दिखावे से दूर रखकर आपसी विश्वास पर ध्यान देनाा बेहतर है.

निजी रिश्ता होगा मजबूत

हालांकि हर रिश्ते की परिस्थितियां अलग होती हैं. निजी रखना और गुप्त रखना एक ही बात नहीं है. रिश्ते में ईमानदारी, सम्मान, संवाद और भरोसा सबसे जरूरी हैं. प्रेमानंद महाराज की बात को इसी संदर्भ में समझना चाहिए कि रिश्ते की हर निजी बाात को सार्वजनिक करने के बजाय प्रेम को सहेजकर रखें.

यह भी पढ़ें: क्या है वायरल Soft Blocking ट्रेंड? बिना लड़ाई-झगड़े के रिश्तों में दूरी बनाने का नया तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips, Relationship Tips And Advice, Relationship Tips By Therapist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com