Dark Spots: दूध खानपान का अहम हिस्सा है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होता है. लेकिन, दूध सिर्फ शरीर की ही नहीं बल्कि स्किन की सेहत को भी दुरुस्त रखता है. दूध को चेहरे पर तरह-तरह से लगाया जा सकता है जिससे स्किन चमकदार, दाग-धब्बों रहित और निखरी (Glowing Skin) हुई नजर आने लगती है. दूध में कैल्शियम और खनिज पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे हैं तो वहीं लैक्टिक एसिड भी होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने और प्राकृतिक ग्लो देने में मददगार है. यहां जानिए दूध (Milk) में क्या मिलाकर लगाएं कि डार्क स्पॉट्स और डेड स्किन सेल्स की छुट्टी हो जाए.
गर्मियों में सेहत को दुरुस्त रखते हैं इन 4 सब्जियों के जूस, पीने पर शरीर तरोताजा भी रहता है
दाग-धब्बे हटाने के लिए दूध | Milk For Dark Spots Removal
दूध को चेहरे पर यूं तो कई तरह से लगाया जा सकता है लेकिन आप कच्चे दूध का सादा इस्तेमाल भी कर सकते हैं. चेहरे को क्लेंज करने के लिए कच्चा दूध लें और उसे चेहरे पर रूई की मदद से मलें. इससे आपको तुरंत ही स्किन से मैल और डेड स्किन सेल्स छूटती हुई नजर आने लगेंगी.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
चूहों ने कर दिया है नाक में दम, तो यहां जानिए इन बदमाश Rats को घर से भगाने के आसान घरेलू नुस्खे
दूध और केसरदाग धब्बे हल्के करने और स्किन पर ग्लो पाने के लिए दूध में केसर (Kesar) मिलाकर लगाया जा सकता है. केसर के साथ लगाने पर दूध का रंग भी पीला हो जाता है. इसे चेहरे पर रूई से लगाएं और 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. स्किन निखरी हुई नजर आएगी.

गुलाबजल का स्किन केयर में तरह-तरह से इस्तेमाल किया जाता है. आप गुलाब की पंखुड़ियों को भी चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं. थोड़ा दूध लें और इसमें गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को मिला लें. कम से कम आधे घंटे गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में डुबाए रखने के बाद इसे पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरा गुलाब सा खिलने लगेगा.
दूध और हल्दीदाग-धब्बे हल्के करने में दूध और हल्दी (Haldi) का मिश्रण भी कमाल का साबित होता है. जरूरत के अनुसार दूध लेकर इसमें चुटकीभर हल्दी मिला लें. मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें. हर दूसरे-तीसरे दिन इस मिश्रण के इस्तेमाल से गहरे धब्बे हल्के होते नजर आने लगेंगे.
दूध और टमाटरकच्चे दूध (Raw Milk) में टमाटर का पल्प या टमाटर का रस मिलाकर लगाया जा सकता है. बराबर मात्रा में दूध और टमाटर को मिलाकर मिश्रण तैयार करें. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें. दाग-धब्बे हल्के होने में मदद मिलेगी और चेहरा भी निखरा हुआ नजर आने लगेगा. इसे हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
सिंगिंग स्किल की तारीफ करने पर Parineeti Chopra ने पैपराजी को कहा Thank YouNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं