Healthy Juices: गर्मियों में धूप सेहत को अत्यधिक प्रभावित करती है. ऐसे में कोशिश यही रहती है कि सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खानपान में ऐसे ही फूड्स शामिल किए जाएं जो शरीर को तरोताजा भी रखें और जरूरी पोषक तत्व भी दें. यहां ऐसे ही कुछ सब्जियों के जूस (Vegetable Juice) की बात की जा रही है जिन्हें गर्मियों में अपने खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. इन सब्जियों का सेवन शरीर को एक नहीं कई फायदे देता है और इनका जूस वजन को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में भी कारगर हो सकता है. यहां जानिए कौन-कौनसे हैं ये फायदेमंद सब्जियों के जूस.
चूहों ने कर दिया है नाक में दम, तो यहां जानिए इन बदमाश Rats को घर से भगाने के आसान घरेलू नुस्खे
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
हेल्दी सब्जियों के जूस | Healthy Vegetable Juice
खीरे का जूसगर्मियों में खीरे आसानी से बाजार में मिल जाते हैं. खीरे का जूस (Cucumber Juice) ना सिर्फ शरीर को ताजा रखता है बल्कि कई पोषक तत्व भी देता है. खीरे में फोलेट, आयरन, विटामिन के, विटामिन सी, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस के साथ-साथ कैल्शियम भी होता है. खीरे का जूस पीने पर इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन बेहतर होता है, शरीर को जरूरी नमी मिलती है और वजन घटाने में भी सहायता होती है. खीरे के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिया जा सकता है.

Photo Credit: iStock
चुकुंदर का जूसविटामिन, फोलेट, मैग्नीशियम, पौटेशियम और आयरन का अच्छा स्त्रोत चुकुंदर सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है. चुकुंदर का जूस (Beetroot Juice) गर्मियों में पीने पर ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम होती है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. इस जूस को बनाकर नींबू के रस और ताजा धनिया से गार्निश करके पिएं.
कद्दू का जूसबहुत से लोग कद्दू का नाम सुनकर नाक सिंकोड़ने लगते हैं, लेकिन कद्दू का जूस सेहत को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे देता है. कद्दू के जूस में विटामिन डी, बी1, बी2, बी6, विटामिन सी और विटामिन ई बेहद अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है. पुदीने के पत्तों और नींबू के साथ मिलाकर कद्दू का जूस बनाकर पीने पर स्वाद भी अच्छा आता है और सेहत भी दुरुस्त रहती है. कद्दू का जूस (Pumpkin Juice) कब्ज की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में भी कारगर हो सकता है.

घीया गर्मियों में खूब पकाकर खाया जाता है. यह कई पोषक तत्वों जैसे विटामिन के, सी और कैल्शियम से भरपूर होता है. घीये का जूस पीने पर ब्लड प्रेशर कम होने के साथ ही वजन घटाने (Weight Loss) में भी मदद मिलती है. कब्ज की दिक्कत और स्ट्रेस को कम करने के लिए भी घीये का जूस पिया जा सकता है. घीये के जूस में ताजा खीरा डालकर और नींबू के साथ मिलाकर पी सकते हैं. इसमें पुदीने के पत्ते भी मिलाए जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
सिंगिंग स्किल की तारीफ करने पर Parineeti Chopra ने पैपराजी को कहा Thank YouNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं