विज्ञापन

घर पर रसीले नींबू उगाने का देसी जुगाड़, बस करना होगा ये काम, फिर कभी नहीं होंगे निराश!

Nimbu Ugane Ka Tarika: अगर आपके घर का नींबू का पौधा फल तो दे रहा है, लेकिन वे छोटे हैं या उनमें रस कम है, तो समझ लें कि पौधे को सही देखभाल नहीं मिल पा रही है. यहां जानें क्या करना होगा?

घर पर रसीले नींबू उगाने का देसी जुगाड़, बस करना होगा ये काम, फिर कभी नहीं होंगे निराश!
घर पर बीज से नींबू का पेड़ कैसे उगाएं

Nimbu Ugane Ka Tarika: क्या आपको भी गार्डनिंग का शौक है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है और ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपके साथ एक ऐसी आसान और असरदार ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे रसीले और मोटे-मोटे नींबू उगा सकेंगे. अगर आपके घर का नींबू का पौधा फल तो दे रहा है, लेकिन वे छोटे हैं या उनमें रस कम है, तो समझ लें कि पौधे को सही देखभाल नहीं मिल पा रही है. यहां जानें क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर रसीले नींबू कैसे उगाएं?

धूप है जरूरी: नींबू के पौधे को धूप बहुत पसंद आती है. ऐसे में अगर आप घर पर इसे उगा रहे हैं, तो कम से कम 6 से 8 घनते की धूप जरूर दें. अगर पौधे को धूप अच्छी मिलेगी, तो फल अच्छा और रसीला आएगा.

कितना पानी देना है: अगर आप जरूरत से ज्यादा पौधे को पानी देते हैं, तो उसकी जड़ें खराब हो सकती हैं. इसलिए मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार पानी दें.

खाद से मिलेगी ताकत: पौधे को समय-समय पर पोषण देना जरूरी है. हर 20–25 दिन में जैविक खाद, जैसे गोबर की खाद या कम्पोस्ट डालने से पौधा मजबूत होता है और फल अच्छे आते हैं.

सुखी या कमजोर टहनियों काट दें: पौधे की सूखी या कमजोर टहनियों को समय-समय पर काटते रहें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे पौधा अपनी ऊर्जा सही जगह इस्तेमाल करेगा और नए फल बेहतर तरीके से आएंगे.

सही मिट्टी का चुनाव करें: नींबू के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी जरूरी है जिसमें पानी जमा न हो. हल्की और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी जड़ों को मजबूत बनाती है और पौधे की ग्रोथ को बेहतर करती है.

इसे भी पढ़ें: आप भी रखते हैं फोन कवर में पैसे? हो जाएं सावधान, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mote Nimbu Kaise Ugaye In Hindi, Raseeledar Nimbu Kaise Ugayen, Lemon Gardening Tips, Nimbu Kaise Ugaye, How To Grow Lemon At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com