Raksha Bandhan 2026 Outfits: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पावन पर्व रक्षा बंधन कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस खास मौके पर हर कोई सबसे अलग और खास दिखने की तैयारी में जुट जाता है. ऐसे में बहनें चाहती हैं कि पूजा की थाली सजाने से लेकर भाई की कलाई पर राखी बांधने तक, फोटो में लुक एकदम परफेक्ट हो. अगर आप भी इस साल अपने फेस्टिव लुक को लेकर कन्फ्यूज हैं और कुछ नया-ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट ऑप्शन्स लेकर आए हैं, जो आपको काफी रॉयल और ग्रेसफुल लुक देंगे. साथ ही आपका लुक देखकर हर कोई तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा.
1. फ्लोरल अनारकली या फ्लोर-लेंथ सूट

Photo Credit: Pinterest
आप रक्षा बंधन पर फ्लोरल अनारकली या फ्लोर-लेंथ सूट पहन सकती हैं. इसके लिए आप जॉर्जेट या चंदेरी सिल्क में पेस्टल शेड्स चुनें. यह लुक काफी रीगल और फेस्टिव लगता है. इसके साथ आप लाइट मेकअप और झुमके स्टाइल कर सकती हैं.
2. आलिया/नायरा कट कुर्ती विद पलाजो

Photo Credit: Pinterest
आजकल आलिया कट और नायरा कट काफी ट्रेंड में हैं. वी-नेक एम्ब्रॉयडरी और साइड स्लिट्स इसे मॉडर्न टच देते हैं. आप रक्षाबंधन पर ये आउटफिट ट्राई कर सकती हैं. इसके साथ आप मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट पलाजो और हील्स पेयर करें. ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है.
3. शरारा या गरारा सेट

Photo Credit: Pinterest
रक्षाबंधन के मौके पर शरारा या गरारा सेट भी ऑप्शन आपके लिए अच्छा हो सकता है. शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड शरारा और हेवी दुपट्टा रक्षा बंधन के लिए परफेक्ट फेस्टिव वाइब देता है. इसके साथ आप चांदबाली स्टाइल कर सकती हैं.
4. लाइटवेट फ्लोरल या ऑर्गेंजा साड़ी

Photo Credit: Pinterest
अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं, तो हेवी साड़ियों की जगह फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेंजा या शिफॉन साड़ी चुनें. इसके साथ स्लीवलेस या एम्ब्रॉयडर्ड बोट-नेक ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी कैरी करें. यह क्लासी और मॉडर्न लुक देता है.
5. एथनिक टच के साथ को-ऑर्ड सेट

Photo Credit: Pinterest
अगर आप कम मेहनत में ज्यादा स्टाइलिश और मॉर्डन एथनिक लुक चाहती हैं तो आप ये आउटफिट स्टाइल कर सकती हैं. आप एथनिक प्रिंट्स या सिल्क ब्लेंड फैब्रिक में क्रॉप टॉप, फ्लेयर्ड पैंट्स और साथ में लंबा मैचिंग केप/श्रग पहनें. ये काफी ट्रेंडी और खूबसूरत लगता है.
यह भी पढ़ें: एलोवेरा जेल में ये 2 चीजें मिलाकर घर पर बनाएं होममेड फेस क्रीम, त्वचा रहेगी मुलायम, दिखेगा नेचुरल ग्लो
यह भी पढ़ें: शहनाज ट्रेजरी ने दिखाया वायरल वैम्पायर फेशियल कैसे होता है, किम कार्दशियन और शाहरुख खान का है फेवरिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं